Select Date:

भारत के लिए सीरीज हार के साथ 'कोढ़ में खाज', मार्करम ने सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड भी छीना

Updated on 26-11-2025 02:00 PM
गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पूरी तरह बुरा सपना साबित हुई है। कोलकाता टेस्ट के बाद गुवाहाटी टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजी की ऐसी दुर्गति हुई है, जैसी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली है। इस बुरे हाल में गुवाहाटी टेस्ट के दौरान एक और ऐसी बात हुई है, जिसे कहा जा सकता है कि ये भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 'कोढ़ में खाज' जैसा है। दरअसल, इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एडेन मार्करम ने अपने स्पिनर्स की गेंदों पर कैच लपकने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने 9 कैच लपके हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड एक भारतीय से ही छीना है। एकतरफ अफ्रीका ने सीरीज में टीम इंडिया को उसी के घर में क्लीन स्वीप करके घरेलू पिचों के बेताज बादशाह का ताज छीना है तो मार्करम ने भारतीय फील्डर का सबसे ज्यादा कैच का लपकने का ताज हथिया लिया है।

रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ लपके थे 8 कैच

भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane ) ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया था। रहाणे ने गाले टेस्ट के दौरान 8 कैच लपके थे, जो विकेटकीपर के अलावा किसी अन्य फील्डर के एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.