पाकिस्तान के लिए जीवनदान है भारत की जीत, श्रीलंका की हार से झूम उठे पड़ोसी
Updated on
13-09-2023 02:40 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 के सुपर 4 का स्टेज इस वक्त काफी रोमांचक हो रखा है। फैंस को बैक टू बैक जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिल रहा है। वहीं टीम इंडिया का प्रदर्शन भी इस वक्त सातवें आसमान पर है। उन्होंने पिछले दो दिन में एशियाई जायंट्स पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों को धूल चटाई है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को बीते 12 सितंबर मंगलवार को एक हाई वोल्टेज मुकाबले में 41 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारत तो रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया। साथ ही उन्होंने इस जीत से पाकिस्तान के लिए भी फाइनल के दरवाजे खोल दिए।
पाकिस्तान के लिए जीवनदान है भारत की जीत दरअसल, पाकिस्तान सुपर 4 में अब तक खेले गए 2 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। वहीं श्रीलंका ने भारत के मैच से बांग्लादेश को हराया था जिसके चलते दोनों टीमों के 2-2 पॉइंट थे। ऐसे में अगर भारत श्रीलंका को नहीं हराता। तो श्रीलंका 4 अंक के साथ टेबल में टॉप पर आ जाता। जबकि भारत के पास बेहतर नेट रन रेट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने का पूरा चांस था।
ऐसे में पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर 4 के मैच में श्रीलंका को काफी बड़े मार्जिन (खराब नेट रन रेट की वजह से) हराना पड़ता जोकि लगभग नामुमकिन था। लेकिन भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर टेबल काफी ज्याद सरल कर दिया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी सुपर 4 के अपने लगातार दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। वह अभी 4 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान 2-2 अक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 सितंबर को मैच होना है। ऐसे में जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। बस अगर पाकिस्तान को भारत के साथ फाइनल खेलना है तो उन्हें श्रीलंका को हराना होगा।
आपको बता दें कि अब तक एशिया कप के इतिहास में कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं हुआ है। कभी-भी दोनों टीमों ने एक साथ फाइनल नहीं खेला है। बहरहाल, इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल हो।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…