Select Date:

देशभर में इंडिगो के पैसेंजर परेशान, झगड़े-मारपीट के हालात:एयरपोर्ट पर सीढ़ियों-कुर्सियों पर रात गुजारी

Updated on 05-12-2025 12:33 PM
नई दिल्ली/बेंगलुरु/मुंबई/हैदराबाद, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझ रहा रहा है। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए। कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया, 'हम सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। न कोई मेल आया, न ही मैसेज।'

दिल्ली एयरपोर्ट सभी फ्लाइट्स रद्द, जानें कहां-कैसे हालात हैं

  • दिल्ली IGI: दिल्ली में सबसे ज्यादा 225 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। टर्मिनल पर हजारों सूटकेस पड़े रहे। कई यात्रियों को 12 घंटे से ज्यादा अपना सामान लेने में लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि यात्री फर्श और सीढ़ियों पर बैठकर घंटों उड़ानों का इंतजार करते रहे।
  • मुंबई: कई फ्लाइट्स रद्द होने के बाद इंडिगो काउंटर पर लंबी कतारें लगीं।
  • रायपुर: बुजुर्गों और छोटे बच्चों को कुर्सियों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से बहस करते दिखे।
  • पुणे: यहां के एयरपोर्ट आज सुबह से 32 फ्लाइट्स रद्द हो गईं। रद्द फ्लाइट्स के बाद यात्रियों का सामान ट्रॉलियों में जमा रहा। यात्रियों को सामान वापस लेने में लंबा इंतजार करना पड़ा।
  • हैदराबाद: यहां 32 उड़ानें रद्द हुई हैं। उड़ान कैंसिल होने और देरी के कारण देश भर में हजारों यात्री परेशान है।
  • बेंगलुरु: बेंगलुरु102 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। यहां भी लोग एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर वापस लौटते देखे गए।

इधर, इंडिगो ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नियमों से 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की अपील की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि तीन महीने के भीतर उसकी परिचालन स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।

यात्री बोले- दूसरी एयरलाइंस ने किराया डबल किया

गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया- मुझे रायपुर जाना था। एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है।

गोवा में एक अन्य यात्री ने कहा- हम अभी दिल्ली से गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से लक्षद्वीप के लिए हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वो फ्लाइट छूट गई। यह सब इंडिगो की वजह से हुआ है। वे हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी किसी ने कुछ भी नहीं बताया था।

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, 'कल (4 दिसंबर) दोपहर में अहमदाबाद से वाराणसी के लिए मेरी फ्लाइट थी। कई बार देरी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी, लेकिन अब तक हमारा सामान वापस नहीं मिला है।'

DGCA ने इंडिगो से हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी

DGCA अधिकारियों ने गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों से मुलाकात की। एयरलाइन ने अपने A320 बेड़े के विमानों के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के कुछ प्रावधानों में अस्थायी छूट मांगी है और कहा कि संचालन सामान्य करने में तीन महीने लग सकते हैं।

DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने इंडिगो से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा।

इधर, इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिल होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हर दिन लगभग 170-200 उड़ानें कैंसिल हो रही हैं। गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। इंडिगो ने यात्रियों से माफी भी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है।

DGCA के नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई

DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​\


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.