Select Date:

आसमान पर IndiGo का कब्जा, बना हवाई यात्रियों की पहली पसंद, जानिए एयर इंडिया किस नंबर पर

Updated on 20-01-2023 07:15 PM
नई दिल्ली: नई दिल्ली: फ्लाइट से ससफर करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त तेजी आई है। इस साल हवाई जहाज से सफर करने वालों की संख्या में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ दिसंबर में इसमें 14 फीसदी का उछाल आया है। द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से दिसंबर 2022 में सभी एयरलाइंस के यात्रियों की संख्या नें बढ़ोतरी हुई है। ये संख्या 123 मिलियन तक पहुंच गई। पिछले साल ये आंकड़ा 83 मिलियन था।

इंडिगो बना नंबर 1

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 13.69 फीसदी बढ़ी है। ये संख्या 127.35 लाख पर पहुंच गई है। इसका सबसे ज्यादा लाभ इंडिगो (IndiGo) को हुआ है। इंडिगो से 69.97 लाख यात्रियों के साथ उड़ान भरी है। इंडिगो ने घरेलू विमानन क्षेत्र में 54.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दिसंबर के दौरान अन्य एयरलाइनों से कहीं आगे उड़ान भरी, जबकि विस्तारा और एयर इंडिया ने 9.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। विमानन नियामक डीजीसीए के दिसंबर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस महीने के दौरान इंडिगो में 69.97 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया जबकि विस्तारा में 11.70 लाख और एयर इंडिया में 11.71 लाख यात्रियों ने सफर किया। 9.51 लाख हवाई यात्रियों के साथ गो एयर की दिसंबर के दौरान बाजार हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत थी।

टाटा की एयर इंडिया किस नंबर पर


वर्ष 2022 में इंडिगो ने 690.93 लाख यात्रियों को लेकर 56.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि विस्तारा की 113.59 लाख यात्रियों के साथ 9.2 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी थी, और एयर इंडिया की 107.74 लाख हवाई यात्रियों के साथ 8.7 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी थी। गुरुवार को जारी डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 महीने के लिए अनुसूचित घरेलू एयरलाइंस की कुल रद्दीकरण दर 0.79 प्रतिशत रही है। रद्दीकरण के मुख्य कारणों की पहचान मौसम, तकनीकी या परिचालन के रूप में की गई है। दिसंबर के दौरान सबसे अधिक 81.1 प्रतिशत उड़ानें मौसम संबंधी कारणों से और 7.8 प्रतिशत तकनीकी कारणों से रद्द की गईं।

घरेलू हवाई यातायात में वृद्धि जारी है, जनवरी-दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्री पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 8.38 करोड़ की तुलना में 12.32 करोड़ थे, जिससे 47.05 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 13.69 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई। डीजीसीए द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में दिसंबर के दौरान घरेलू एयरलाइंस द्वारा लगभग 1.27 करोड़ यात्रियों को ले जाया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्या 1.12 करोड़ थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.