इंडिगो की बढ़ी परेशानी, अगली तिमाही से 40 विमान नहीं भर सकेंगे उड़ान, किराये पर पड़ेगा ये असर
Updated on
09-11-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: डोमेस्टिक एविएशन मार्केट की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo) की परेशानी बढ़ गई है। इंडिगो के 40 एयरक्राफ्ट अगली तिमाही से शायद उड़ान नहीं भर पाएंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इंजन देने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) से इंजन पाउडर मेटल के मुद्दे के कारण जनवरी से मार्च की तिमाही में इंडिगो के 35 विमानों का संचालन बंद हो जाएगा। प्रैट एंड व्हिटनी के इंजन में आ रही समस्या की वजह से एयरलाइन के करीब 35 से 40 विमान पहले से ही ग्राउंडेड हैं। यह ठीक उसी तरह की समस्या है जैसी गो फर्स्ट को झेलनी पड़ी थी।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
बता दें कि इंडिगो के पास सितंबर के अंत तक 334 विमानों का बेड़ा था। अगर इंडिगो के 35 और विमान ग्राउंडेड होते हैं तो कंपनी के साथ यात्रियों के लिए भी परेशानी बढ़ जाएगी। यात्रियों को महंगी यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि प्रैट एंड व्हिटनी के इंजनों में पिछले कुछ समय से समस्या आ रही है। इंडिगो में प्रैट एंड व्हिटनी में ही इंजन लगे हैं। इस समस्या को देखते हुए डीजीसीए ने इनका इस्तेमाल करने वाली एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि इंजन का रखरखाव और मेंटीनेंस करें नहीं तो नए साल 2024 की शुरुआत से विमानों की यात्रा पर रोक लगा दी जाएगी।
मुनाफे में है कंपनी
इंडिगो का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 188 करोड़ रुपये रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन बढ़ते यातायात और क्षमता वृद्धि की वजह से लगातार चार तिमाहियों से मुनाफे में है। इंडिगो की कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20.6 फीसदी बढ़कर 15,502.9 करोड़ रुपये हो गई हे। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही में 12,852.3 करोड़ रुपये थी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…