Select Date:

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड-कप में भारत-पाक मैच रद्द

Updated on 07-12-2022 06:07 PM
ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड-कप में भारत-पाक का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तानी टीम वीजा के लिए विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस नहीं मिल पाने की वजह से नहीं आ पाई। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 दिसंबर से हो चुकी है। फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका बांग्लादेश सहित पाकिस्तान टीम को भी भाग लेना था। पाकिस्तान को 7 दिसंबर को दिल्ली के श्रीफोर्ट में भारत के साथ मैच खेलना था। पाकिस्तानी टीम नहीं आ सकी, जिसकी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया।

ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी जॉन डेविड ने बताया कि पाकिस्तान टीम को गृहमंत्रालय से क्लीयरेंस मिल गया, पर विदेश मंत्रालय से अभी तक क्लीयरेंस नहीं मिला है। जिसकी वजह से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ पाई। आज के मैच को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान के मैच को रद्द कर दिया गया था। पाकिस्तान टीम का अगला मैच 9 दिसंबर को बांग्लादेश के साथ है। अगर टीम आती है, तो नहीं हो पाने वाले दो मैच रिशेड्यूल किए जाएंगे।

.पीबीसीसी ने दिया ये बयान
उधर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (PBCC) ने भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। पीबीसीसी ने कहा, 'इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान टीम को अधर में छोड़ दिया है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार था क्योंकि पाकिस्तान 2012 और 2017 में रनरअप रहा है। वहीं भारत को साल 2021 और 2022 में हुए टी-20 के त्रिकोणीय सीरीज के दौरान हराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.