Select Date:

इस साल इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान, झमाझम बरसेंगे मॉनसून, IMD की भविष्यवाणी पढ़िए

Updated on 12-04-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। अनुमान में बताया गया है कि इस साल भी मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना है। मॉनसून के चार महीनों (जून से सितंबर) में देश भर में 83.5 एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह भी कहा जा रहा है कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश होगी, जबकि अगस्त-सितंबर में अल नीनो का असर दिख सकता है। इससे इन दो माह में बारिश के कम होने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले कंपनी स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि इस साल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

मॉनसून में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

बता दें कि सामान्य तौर पर इन चार महीनों में 87 सेंटीमीटर बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून में इस बार 96 प्रतिशत तक बारिश होगी। 96 से 104 प्रतिशत बारिश को सामान्य माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि मॉडल में पांच प्रतिशत गलती की गुजाईश होती है। उन्होंने कहा कि अन नीनो का प्रभाव मॉनसून के आधा सीजन बीतने के बाद देखने को मिलेगा। यह प्रभाव भी गंभीर नहीं होगा बल्कि मध्यम होगा। IMD के डीजी मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि ऐसा नहीं है कि अल नीनो की वजह से मॉनसून पर विपरीत असर ही पड़ता है। उन्होंने बताया कि 1951 से 2022 के बीच 15 सालों में मॉनसून के दौरान अन नीनो का प्रभाव रहा है। इन 15 सालों में छह साल मॉनसून सामान्य या इससे अधिक रहा है।

अल नीनो के बावजूद क्यों रहेगा मॉनसून सामान्य

मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि अल नीनो मॉनसून पर भले विपरीत असर डालता है। लेकिन 2023 में मॉनसून के दौरान पॉजिटिव आईओडी (इंडियन ओशयन डायपोल) की स्थिति रहेगी। इसमें पूर्वी हिंद महासागर पश्चिमी हिंद महासागर की सतह से गर्म होता है। यह मॉनसून के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया मे फरवरी और मार्च के दौरान कम बर्फ देखने को मिली है। इसका भी मॉनसून पर अच्छा असर पड़ेगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.