WTC फाइनल में इंद्रदेव बनेंगे विलेन? जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में कैसा होगा लंदन का वेदर
Updated on
07-06-2023 08:14 PM
लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला लंदन में आज से खेला जाएगा। मैच में टॉस भारतीय समयानुसार 2:30 पर होगा, जबकि मैच 3 बजे शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम पहली बार टेस्ट फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। दोनों टीमों के लिए परिस्थिति एक जैसी है। द ओवल न्यूट्रल वेन्यू है। यहां ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों का रिकॉर्ड एक जैसा है।
क्या कहते हैं क्यूरेटर द ओवल के चीफ क्यूरेटर ली फोर्टिस ने मंगलवार को कहा कि फाइनल के लिए पिच उछाल भरी होगी। ओवल की पिच पारंपरिक रूप से उछाल भरी होती है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है, लेकिन इस बार इसके व्यवहार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मैच की पूर्व संध्या पर पिच पर घास दिख रही थी, लेकिन खेल शुरू होने से पहले इसे काटा जा सकता है। बादल छाए रहने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिल सकता है जबकि भारतीय टीम चाहेगी कि धूप खिली रहे। फोर्टिस ने रविचंद्रन अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा,‘यह ओवल की अच्छी पिच होगी। एक चीज है कि इसमें उछाल होगी। पिच उछाल भरी होगी।'
द ओवल की पिच रिपोर्ट द ओवल की पिच पर मैच की पूर्व संध्या तक कुछ घास दिखी थी। हालांकि, इस पिच का इतिहास बताता है कि पिछले 11 वर्षों में यहां हुए 10 टेस्ट मैचों में स्पिनर्स (34.83) और पेसर्स (30.57) के औसत में कोई खास फर्क नहीं है। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि परिस्थितियां संकेत दे रही हैं कि फास्ट बोलर्स को यहां मदद मिलेगी।
कैसा रहेगा लंदन में मौसम टेस्ट के पहले तीन दिन मौसम सुहावना रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, मैच के चौथे, पांचवें और रिर्जव डे पर बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…