महंगाई की मार! इन शहरों में कल से सीएनजी के बढ़ने जा रहे दाम, जानिए अब क्या होगी कीमत
Updated on
22-06-2024 12:31 PM
नई दिल्ली: आम आदमी को कल यानी 22 जून से महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। कई शहरों में कल से सीएनजी की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी 22 जून की सुबह 6 बजे से होने जा रही है। दिल्ली में अभी तक दिल्ली: ₹74.09 प्रति किलो पर मिल रही सीएनजी के दाम कल से बढ़कर ₹75.09 प्रति किलो हो जाएंगे। दिल्ली में सीएनजी एक रुपये महंगी हो जाएगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये का इजाफा होगा। आईजीएल की ओर से सीएनजी की कीमतों में यह इजाफा किया जा रहा है।
इतनी महंगी हो रही सीएनजी
इन शहरों में सीएनजी अभी तक ₹78.70 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है। अब यह ₹78.70 प्रति किलो से बढ़कर ₹79.70 प्रति किलो हो जाएगी। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हो रहा है। हालांकि रेवाड़ी में सीएनजी एक रुपये महंगी होने जा रही है। रेवाड़ी में सीएनजी ₹78.70 प्रति किलो से बढ़कर ₹79.70 प्रति किलो हो जाएगी। इसके अलावा करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में सीएनजी ₹79.08 प्रति किलो से बढ़कर ₹80.08 प्रति किलो हो जाएगी।
इन शहरों में बढ़ चुके हैं रेट
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बकरीद से पहले लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा था। इस दौरान लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या मे CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था। बीते रविवार की सुबह 6 बजे से लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या में CNG की नई कीमत 94.00 रुपये किलोग्राम हो गई है। इसके पहले लखनऊ, आगरा, उन्नाव में CNG का मूल्य 92.25/KG और अयोध्या में मूल्य 92.35/KG थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…