पाकिस्तान में महंगाई ने बनाया 'वर्ल्ड रेकॉर्ड', महंगे पेट्रोल ने अवाम की जेब में लगाई आग, अपने चरम पर पहुंची कंगाली
Updated on
19-02-2023 03:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगातार एक बिगड़ते आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन इस बीच महंगाई अपने रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है और जनता पर बोझ डालती जा रही है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की वार्षिक मुद्रास्फीति 38.42 प्रतिशत के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। आवश्यक चीजों के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी है। महंगाई दर में यह बढ़ोतरी तब हुई है जब शहबाज शरीफ सरकार ने IMF की शर्तों को पूरा करने के लिए टैक्स और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के पास पैसा है पर मार्केट में सामान की कमी देखी जा रही है।
द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि अल्पकालिक मुद्रास्फीति को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाले संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI), साल दर साल बढ़ कर अब 38.42 फीसदी पहुंच गया है। पिछले सप्ताह 34 चीजों के दाम में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पांच में कमी की गई और 12 में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ। ऐसे लोग जिनकी सैलरी 29,518 से 44,175 है उन पर इसका सबसे ज्यादा 39.65 फीसदी असर देखने को मिल रहा है।
पेट्रोल की कीमत बढ़ने से आई महंगाई
साप्ताहिक आंकड़ा अगर देखें तो SPI में 2.89 फीसदी की वृद्धि हुई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने पाकिस्तानी अवाम की कमर तोड़ दी है। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी सरकार की ओर से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी है। तेल की कीमतें बढ़ते ही अचानक से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। SPI का इस्तेमाल पाकिस्तान के 17 शहरों के 50 बाजारों में सर्वे के लिए किया जाता है। इसमें दैनिक इस्तेमाल की 51 चीजों के दाम को मापा जाता है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…