महंगाई का झटका! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी बढ़ गई कीमत
Updated on
01-03-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: मार्च की शुरुआत होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। पहले ही दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 25.50 रुपये और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 26 रुपये महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है। जबकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने यानी फरवरी में एक तारीख को 14 रुपये का इजाफा किया गया था।
अब इतने हुए दाम
दाम में इजाफे के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,795 रुपये हो गए हैं। अभी तक यह 1,769.50 रुपये में मिल रहा था। दिल्ली में कीमतों में भाव में 25.50 रुपये की तेजी आई है। मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम अब 1723.50 रुपये से बढ़कर 1749 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में अब यह सिलेंडर 1911 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1887 रुपये में मिल रहा था। चन्नई में कमर्शियल सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। यहां अब भाव 1937 रुपये से बढ़कर 1960.50 रुपये हो गया है।
घरेलू सिलेंडर में नहीं हुआ इजाफा
घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते फरवरी महीने में भी घरेलू सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें बीते वर्ष 30 अगस्त को अंतिम बार बदलाव हुआ था। इसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और चेन्नई में यह 918.50 रुपये है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…