आम आदमी को महंगाई का झटका! अब इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने बढ़ाए दाम
Updated on
22-06-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई की मार पड़े है। अब गोवा सरकार ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य सरकार में अवर सचिव (वित्त) प्रणब जी भट्ट ने शुक्रवार को इस वृद्धि की अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि शनिवार से पेट्रोल एक रुपये और डीजल 36 पैसे महंगा हो जाएगा। अधिकारी ने कहा, ''वैट में वृद्धि का मतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: एक रुपये और 36 पैसे की वृद्धि होगी। गोवा में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 95.40 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर है।'' विपक्षी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता यूरी अलेमाओ ने इसे असंवेदनशील सरकार का फैसला बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।
कर्नाटक सरकार ने भी बढ़ाए थे दाम
कर्नाटक सरकार ने भी बीते दिनों पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का ऐलान किया था। राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84 फीसदी और 18.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से बिक्री कर में किए गए इस इजाफे का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में इजाफा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के महंगे होने का असर रोजमर्रा के इस्तेमाल की जाने वाले सामानों पर भी देखने को मिलेगा। इनकी कीमतों में भी उछाल आएगा। इससे सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा।
आम आदमी परेशान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे से आम आदमी की परेशानी बढ़ेगी। आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। इसका असर बाकी सामानों पर भी देखने को मिलेगा। इससे महंगाई में इजाफा होगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…