इन्फोसिस को ब्रिटेन से मिला 'दिवाली गिफ्ट, शेयर बनेगा रॉकेट
Updated on
15-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे ब्रिटेन के NHS बिजनेस सर्विसेज अथॉरिटी (NHSBSA) से एक नया कार्यबल प्रबंधन सिस्टम प्रदान करने के लिए 1.2 बिलियन (लगभग 14,137 करोड़) का अनुबंध मिला है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह नया सल्यूशन इंग्लैंड और वेल्स में 1.9 मिलियन एनएचएस कर्मचारियों के वेतन का प्रबंधन जारी रखेगा, जो 55 बिलियन से अधिक के वार्षिक भुगतान को कवर करेगा।
15 साल के इस समझौते के तहत इन्फोसिस फ्यूचर NHS वर्कफोर्स सॉल्यूशन विकसित करेगी, जो एक डेटा संचालित कार्यबल प्रबंधन प्लैटफॉर्म है, जो मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक स्टाफ रेकॉर्ड सिस्टम की जगह लेगा। इन्फोसिस के CEO सलिल पारेख ने कहा, 'NHS यूके में जीवन की आधारशिला है, जो हर दिन लाखों लोगों तक Duc सेवाएं पहुंचाती है। फ्यूचर वर्कफोर्स सॉल्यूशन के माध्यम से पीढ़ीगत बदलाव लाने के लिए NHSBSA द्वारा चुने जाने पर हमें गर्व है।'
शेयर की चाल
बेंगलुरु की इस कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 0.21% गिरावट के साथ 1489.80 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,006.80 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 13 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,307.10 रुपये है। इसी साल 7 अप्रैल को इन्फोसिस का शेयर इस स्तर पर आया था। टीसीएस के बाद इन्फोसिस देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…