दुनिया देख रही बदलाव
उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर कुछ देशों ने ऐसे नरेटिव को एकदम से अपना लिया जो वोटबैंक की राजनीति से जुड़ा हुआ है। हालांकि ये देश विभाजन जैसे उन हालातों के परिणाम को नहीं समझ पा रहे जिसके परिणामस्वरूप भारत सरकार की ओर से लोगों को प्राकृतिक रूप से नागरिकता दी जा रही है। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि ये देश खुद धर्म और भाषा का सहारा लेकर नागरकिता जैसे मुद्दों का सामाधान करते हैं।विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया भारत में हर ओर हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रही है। दुनिया न सिर्फ गवर्नेंस में सुधार को देख पा रही है, बल्कि उसकी नजर उस संभावना पर भी है जो किसी लोकतांत्रिक राजनीति में एक साथ तीन सफल कार्यकालों से जुड़ी है, ये इस सदी की बेहद खास बात है।
