इंजरी ने बर्बाद कर दिया इन 3 रेसलर्स का करियर, WWE में अब वापसी मुश्किल
Updated on
21-08-2025 01:08 PM
नई दिल्ली:WWE के कई स्टार रेसलर्स इंजरी से जूझ रहे हैं। कुछ रेसलर्स के लिए वापसी करना अब लगभग नामुमकिन लग रहा है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इंजरी के कारण तो कुछ रेसलर को संन्यास तक लेना पड़ सकता है। ऐसे में आइए तीनों ऐसे रेसलर्स के बारे में आपको बताते हैं जिनका करियर इंजरी के कारण खतरे में नजर आ रहा है।
1. केविन ओवंस
केविन ओवंस के लिए यह साल बहुत मुश्किल रहा है। वे रेसलमेनिया में एक बड़ा रोल निभाने वाले थे। लेकिन गर्दन की चोट के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। ओवंस ने खुद बताया कि उन्हें नहीं पता कि वे कभी रिंग में वापस आ पाएंगे या नहीं। इससे उनके फैंस काफी चिंतित हैं। ओवंस ने कहा था कि 'मुझे नहीं पता कि यह संभव भी होगा या नहीं।' उनके इस बायन से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी परेशानी से गुजर रहे हैं।
2. जोई स्टार्क
इस लिस्ट में दूसरा नाम जोई स्टार्क का है। जोई स्टार्क की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। NXT की यह स्टार खिलाड़ी एक ट्रिपल थ्रेट मैच में घायल हो गई थीं। उन्हें ACL, MCL और मेनिस्कस में चोट आई थी। उम्मीद थी कि वे 8 महीने में ठीक हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। स्टार्क ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी रिहैब ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी इंजरी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान किया है। जिसके कारण उनकी वापसी काफी ज्यादा मुश्किल लग रही ह
3. बिग ई
बिग ई की बात करें तो, वे WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। उनकी चोट ने फैंस को निराश कर दिया है। दिसंबर में वे RAW में दिखाई दिए थे। लेकिन वहां उनके न्यू डे के भाइयों ने उन्हें धोखा दे दिया। इसके बाद से वे सिर्फ प्रमोशन और डेस्क रोल में ही नजर आए हैं। WWE ने उनकी जो तस्वीर जारी की है, उसमें वे सूट पहने हुए हैं। इससे उनके फैंस को लग रहा है कि वे अब कभी नहीं खेल पाएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…