Select Date:

पीली शर्ट में 'जी, जी' करता मासूम चेहरा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों दिखाया 'अच्छा बच्चा' रूप?

Updated on 15-03-2023 08:22 PM
नई दिल्लीः पीली टी-शर्ट। बढ़ी हुई दाढ़ी। उससे झांकता एक मासूम सा चेहरा। एक न्यूज चैनल पर 'जी ,जी' करते हुए बेहद अदब से इंटरव्यू दे रहे 30 साल के युवक की पहचान अगर जाहिर न की जाए, तो आप कहीं से भी यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि यही वह नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है, जिसके नाम से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कंपकंपी छूटती है। जेल में बैठे-बैठे वह गैंग चला रहा है। करोड़ों की फिरौती वसूल रहा है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसके गैंग का हाथ है। लॉरेंस का यह इंटरव्यू वायरल है। उसमें वह अपनी जिंदगी के हर राज खोल रहा है, जो अभी तक उसके सीने में दफन थे।

काफी समय हो गया बाहर की दुनिया कभी देखी नहीं। कभी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में था, अब जेल ही हॉस्टल है मेरे लिए। सोशल लाइफ तो कभी जी ही नहीं।
लॉरेंस बिश्नोई, इंटरव्यू में

लॉरेंस बिश्नोई की उम्र इस समय 30 साल है। वह नौ साल से जेल में बंद है। इस हिसाब से देखें तो 21 साल की उम्र में वह अपराध की गलियों में घुस चुका था। आखिर 20-21 साल के लड़के की जिंदगी में ऐसा क्या हो गया कि वह लॉरेंस बिश्नोई बन गया? किसी शातिर गैंगस्टर की तरह वह खुद को बेकसूर बताता है।

जेल में नौ साल से बंद लॉरेंस बिश्नोई को शिकायत है कि उसे और उसके गैंग को खलनायक बना दिया गया है। वह कहता है, 'हमें समाज के अंदर बहुत नेगेटिव शो कर दिया गया है। हमें लोग आतंकवादी कहने लग गए। हमारी अलग छवि पेश कर दी। इंसान कभी खुद डिसाइड नहीं कर सकता है कि उसने पैदा कहां होना है। किस कल्चर में होना है। जैसे उसको शुरू से माहौल मिलता है, या उसको सिखाया जाता है, आपकी यह रिलिजन है, आप यहां पैदा हुए हैं, यह देश है... आपके सराउंडिंग जैसी होती है, आप जहां पढ़ते हुए होते हैं, विचार ऐसे डिवेलप हो जाते हैं... हमने कोई अपराध कर दिया होगा, 9 साल से जेल काट रहे हैं।'

वह खुद को हालात का मारा बताता है। उसकी यह बात आपके अंदर कुछ सहानुभूति पैदा कर सकती है। क्या वाकई 21 साल में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा यह युवक इतना सीधा है? मगर ऐसा नहीं है। अपनी छवि सुधारने के लिए गैंगस्टर इस तरह की तिकड़म लड़ाते रहते हैं। यह नया नहीं है। इसकी एक बड़ी वजह उनकी सियासी महत्वकांक्षा हो सकती है। जेल में बंद रहते हुए नौ सालों में विश्नोई और खूंखार हुआ है। बेहद शातिर तरीके से अपना गैंग चलाया है। गैंगवारों कों अंजाम दिया है। करोड़ों की फिरौतियां वूसल की हैं।

वह खुद बड़ी मासूमियत से इसे स्वीकार करता है। उससे जब पूछा जाता है कि आखिर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग का पैसा कैसे जुटाया, तो वह शरीफ बच्चे की तरह अर्थशास्त्र समझाता है। वह कहता है- शराब-वराब के ठेकों से जुटाए जी। फिरौतियां भी ली जी। जो लोग गुजरात-बिहार में शराब ब्लैक करते हैं, उनसे पैसे निकलवाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.