Select Date:

समंदर के 'अर्जुन' तैयार करता है 'INS द्रोणाचार्य', समुद्री योद्धाओं के गुरु से मिलिए

Updated on 16-03-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: ​राष्ट्रपति का रंग या निशान सर्वोच्च सम्मान माना जाता है जो भारत के सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्र के लिए अपनी असाधारण सेवा के लिए एक इकाई को प्रदान किया जाता है। आईएनएस द्रोणाचार्य को गोलाबारी और मिसाइल युद्धकला के सभी पहलुओें पर नौसेना के अधिकारियों और नाविकों, तटरक्षकों और मित्रवत विदेशी सामुद्रिक बलों के प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है।

समुद्री योद्धाओं को युद्ध कौशल सिखाता है INS द्रोणाचार्य​

कोच्चि स्थित आईएनएस द्रोणाचार्य में नौसेना, तटरक्षक बल और मित्र देशों के बलों के अधिकारियों और नाविकों को गोलाबारी और मिसाइल युद्ध का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह समुद्री योद्धाओं को तैयार करता है और उन्हें हमारे शक्तिशाली युद्धपोतों को चलाने के लिए पेशेवर कौशल और अदम्य भावना से सुसज्जित करता है। यह यूनिट सागर प्रहरी बल के प्रशिक्षण के लिए नोडल केंद्र और हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) के कई देशों के लिए कांस्टेबुलरी प्रचालनों में प्रशिक्षण के लिए नौसेना केंद्र भी है। यह यूनिट नौसेना और तटरक्षक में ड्रिल और समारोहों के लिए प्रशिक्षण प्राधिकरण भी है।

1971 भारत-पाक युद्ध में थी अहम भूमिका​

INS द्रोणाचार्य देश के प्रमुख प्रशिक्षित गनर प्रतिष्ठान में शामिल है। यह देश में एकमात्र नौसैनिक गनरी स्कूल है। इस स्कूल से ट्रेनिंग लेने वाले योद्धाओं ने आजादी के बाद से कई बार नौसैनिक अभियानों में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें ऑपरेशन ट्राइडेंट (1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची पर मिसाइल हमले) और ऑपरेशन कैक्टस (1988 में मालदीव में तख्तापलट का प्रयास करने वाले भाड़े के सैनिकों की ओर से बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाना) शामिल हैं । पहली बार स्वतंत्र भारत के नौसैनिक जहाजों ने 'ऑपरेशन विजय' के तहत दुश्मन पर गोलीबारी की थी और 1961 में गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराया था।

​युद्ध और शांति में अपनी अलग पहचान बनाई

INS द्रोणाचार्य को 2004 में गनरी और मिसाइल युद्ध में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में नामित किया गया था। यह यूनिट संयुक्त कौशल की भावना से इंडियन आर्मी स्कूल ऑफ आर्टिलरी से अटैच है। संस्थान के पूर्व छात्रों ने साहस, अटूट प्रतिबद्धता और त्रुटिहीन व्यावसायिकता के अनुकरणीय कार्यों के माध्यम से युद्ध और शांति में अपनी अलग पहचान बनाई है। पूर्व छात्रों में एक महावीर चक्र, कीर्ति चक्र और युद्ध सेवा पदक, पांच वीर चक्र और सात शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता शामिल हैं। गनरी स्कूल समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति का एक संस्थान बन गया है जो गनरी और मिसाइल युद्ध के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.