Select Date:

साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत का संचालन

Updated on 16-02-2023 06:24 PM
बेंगलुरु : देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का संचालन इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा। विक्रांत को पिछले साल सितंबर में नेवी में कमिशन किया गया था। अभी इससे फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने और उतारने के ट्रायल चल रहे हैं। एयरो इंडिया के साइडलाइन में नेवी चीफ एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि जबसे आईएनएस विक्रांत कमिशन हुआ है इस पर लगातार फ्लाइट ट्रायल हो रहे हैं। हेलिकॉप्टर का ट्रायल पूरा हो गया है और अभी फाइटर एयरक्राफ्ट उतारने (लैंडिंग) और उड़ाने (टेकऑफ) का ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल अलग अलग कंडीशन में किया जा रहा है। पूरे इंस्ट्रूमेंट के साथ लैंडिंग और टेकऑफ किया जा रहा है ताकि कहीं पर सुधार की जरूरत हो तो वह पता लगे। अभी फाइटर एयरक्राफ्ट के ट्रायल दो महीने और चलेंगे उसके बाद करीब तीन महीने और अलग-अलग ट्रायल होंगे। मॉनसून के बाद इस साल के आखिर तक आईएनएस विक्रांत पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा। नेवी चीफ ने कहा कि हम एयरक्राफ्ट कैरियर की परफॉर्मेंस से खुश हैं।
2040 तक मिलेंगे 45 स्वदेशी फाइटर
अभी नेवी के पास एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए करीब 45 मिग-29K फाइटर एयरक्राफ्ट हैं। लेकिन ये पुराने हो रहे हैं। नेवी इन्हें स्वदेशी एयरक्राफ्ट से रीप्लेस करना चाहती है। एचएएल ने लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (LCA) का मेरीटाइम वर्जन बनाया है लेकिन वह नेवी की सारी जरूरतें पूरी नहीं करता। इसलिए नेवी के लिए अब डीआरडीओ ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) बनाने पर काम कर रहा है। एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। 2030 से प्रॉडक्शन शुरू होगा तो 2040 तक 45 डबल इंजन एयरक्राफ्ट मिल जाएंगे। लेकिन तब तक के गैप को भरने के लिए नेवी ने राफेल -M और F-18 सुपर हॉर्नेट के ट्रायल लिए हैं। दोनों ही लगभग सभी ट्रायल में सफल रहे। अब सरकार फैसला लेगी कि नेवी को इन दोनों में से कौन सा फाइटर एयरक्राफ्ट मिलता है। नेवी चीफ ने कहा कि जो भी सिलेक्ट होगा उसे हम 26 लेंगे। ये 26 फाइटर एयरक्राफ्ट उस गैप को भरेंगे और तब तक स्वदेशी ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट आ जाएगा।
तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर होगा विक्रांत जैसा
नेवी के पास इस वक्त दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। आईएनएस विक्रमादित्य और स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत। पहले नेवी ने तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के तौर पर बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को लेने की जरूरत बताई थी लेकिन अब नेवी विक्रांत का ही रिपीट ऑर्डर देगी। एनबीटी के सवाल के जवाब में नेवी चीफ एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि IAC (विक्रांत) करीब 45 हजार टन का है। पहले यह विचार किया था कि IAC- 2 साइज में बड़ा होगा और 65 हजार टन का होगा। लेकिन इसके लिए फिर नया डिजाइन बनाना होगा और इसमें ज्यादा टाइम लगेगा। शिप बिल्डिंग फैसिलिटी भी अपग्रेड करनी पड़ेगी। विक्रांत डिवेलप करने में एक्सपरटीज हो गई है तो अगर रिपीट ऑर्डर देते हैं ( यानी तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी विक्रांत की ही तरह) तो काम जल्दी होगा, कॉस्ट भी कम आएगी। साथ ही उसमें कुछ सुधार भी कर सकते हैं। नेवी चीफ ने कहा कि अब विचार है कि IAC का ही रिपीट ऑर्डर दिया जाए हालांकि कुछ इंप्रूवमेंट के साथ। हालांकि बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए स्टडी जारी रहेगी। क्योंकि जब तक तीसरा एयरक्राफ्ट बनेगा और नेवी में कमिशन होगा तब तक आईएनएस विक्रमादित्य की लाइफ खत्म हो रही होगी और तब नेवी को एक और नए एयरक्राफ्ट कैरियर की जरूरत हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.