अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी के INSIDE फोटोज वायरल, उर्फी जावेद संग खूब की मस्ती
Updated on
03-11-2022 06:00 PM
सोशल मीडिया सेंशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का आज जन्मदिन है। अंजलि
अरोड़ा ने बीती रात दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी, जहां उन्होंने खूब मस्ती
की। अंजलि की बर्थडे पार्टी में उर्फी जावेद सहित कई और सेलेब्स शुमार हुए,
जहां उन्होंने धमाल किया। अंजलि के बर्थडे पार्टी के इनसाइड फोटोज सामने
आए हैं, जहां वो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। अंजलि इन तस्वीरों
में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
अंजलि की पार्टी में कौन कौन पहुंचा..
बीती रात अंजलि अरोड़ा ने मुंबई के HEX-HIGH ENERGY XPERIENCE Lounge Bar
में दोस्तों को प्री बर्थडे पार्टी दी। इस खास मौके पर उर्फी जावेद, निशा
रावल, समीक्षा सुद, पारस कलनावत, उमर रियाज, अली मर्चेंट, जीशान खान और
विनीत कक्कड़ सहित कई अन्य सेलेब्स शुमार रहे। अंजलि की पार्टी में सभी
सेलेब्स ने खूब मस्ती की।
लाल गाउन में दिखीं दिलकश
अंजलि की बर्थडे पार्टी के इनसाइड फोटोज में वो एक ओर जहां काफी खूबसूरत
दिख रही हैं तो दूसरी ओर काफी मस्ती करती भी दिख रही हैं। लाल गाउन में 23
की हो चुकीं अंजलि दिलकश लग रही थीं। अंजलि ने पार्टी में केक कट किया, खूब
मस्ती और ढेर सारा डांस किया। सोशल मीडिया यूजर्स भी अंजलि के लुक की
तारीफ कर रहे हैं।
कंगना के लॉकअप में बिखेरा जलवा
बता दें कि कच्चा बादामा गाने पर डांस करके रातों रात इंटरनेट सेंशन बनीं
अंजलि अरोड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत के शो
लॉक अप में भी जलवा बिखेरा है। इसके बाद से ही अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक
वीडियोज में नजर आ चुकी हैं, जिन्हें फैन्स ने खूब प्यार दिया है। अंजलि
अरोड़ा का फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर अक्सर वायरल होते हैं, और
कमेंट्स सेक्शन में फैन्स खूब प्यार बरसाते हैं। हालांकि कई बार उन्हें
ट्रोल भी किया जाता है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…