WPL Auction की इनसाइड स्टोरी, Smriti Mandhana में ऐसा क्या खास है, इन 5 प्लेयर्स पर क्यों मेहरबान फ्रेंचाइजी
Updated on
14-02-2023 07:31 PM
मुंबई: 13 फरवरी का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई।वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए इस दिन नीलामी हुई। जब यह ऑक्शन चल रहा था तब भारतीय महिला क्रिकेटर्स हजारों किलोमीटर दूर साउथ अफ्रीका से पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाईं हुईं थीं, जहां वो टी-20 वर्ल्ड कप खेलने गईं हैं। सबसे पहली और सबसे बड़ी बोली इंडियन स्टार बैटर स्मृति मंधाना के नाम पर लगी। देखते ही देखते यह बोली तीन करोड़ की राशि को पार कर गई। स्मृति मंधाना सबसे महंगी प्लेयर बनीं।
चलिए एक नजर डालते हैं ऑक्शन की 5 सबसे बड़ी बोली और उनके कारणों पर...
स्मृति मंधाना (3 करोड़ 40 लाख रुपये, RCB): बाएं हाथ की यह स्टाइलिश बल्लेबाज स्मृति मंधाना मौजूदा समय में दुनिया की शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार हैं। वनडे क्रिकेट में दो शतक जड़ चुकीं मंधाना तेजतर्रार के साथ-साथ लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। कुल 112 टी20 इंटरनेशनल में मंधाना 50 छक्के लगा चुकी हैं
एश्ले गार्डनर (3 करोड़ 20 लाख रुपये, गुजरात टाइटंस): यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर फिलहाल दुनिया की नंबर वन ऑलराउंडर हैं। गार्डनर का टी-20 इंटरनेशनल में 133.62 का स्ट्राइक रेट है जोकि इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में हाईएस्ट स्ट्राइक रेट है। शुक्रवार को ही टी-20 वर्ल्ड कप में इन्होंने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट निकाले।
नैट सिवर (3 करोड़ 20 लाख रुपये, मुंबई इंडियंस): इंग्लैंड की एक हार्ड हिटिंग मिडल ऑर्डर बैटर और तेज गेंदबाज। स्किवर साल 2022 के विमिंस हंड्रेड टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे पर रही थीं। उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स के लिए 122.58 की स्ट्राइकरेट से छह पारियों में 228 रन बनाए थे।
दीप्ति शर्मा (2 करोड़ 60 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स): अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। टी20 इंटरनेशनल में 900 से अधिक रन और सौ के करीब विकेट इस ऑलराउंडर की अहमियत बयां करते हैं। वह एक शानदार फील्डर हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स (2 करोड़ 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स): भारत की एक अटैकिंग बैटर, जिसे परिस्थिति के अनुसार अपने खेल को बदलना आता है। एक दिन पहले ही विमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव भरे मैच में जेमिमा ने मैच विनिंग पारी खेली थी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…