Select Date:

इंडिगो ने जवाब देने के बजाय मांगी मोहलत, इस पर डीजीसीए ने क्‍या किया?

Updated on 08-12-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: देशभर में दो दिसंबर से इंडिगो की ग्राउंड हुई फ्लाइटों की वजह से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में इतने अधिक लोगों के परेशान होने के छठे दिन जाकर एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिद्रे पोरक्यूरेस ओरिया को शनिवार शाम कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। दोनों अधिकारियों को थमाए गए नोटिसों में 24 घंटे का समय देते हुए रविवार शाम रात आठ बजे तक जवाब देने के आदेश दिए गए थे। लेकिन, दोनों अधिकारियों ने नोटिसों पर दिए गए जवाब में डीजीसीए से सोमवार शाम 6 बजे तक की मोहलत मांगी। इसे डीजीसीए ने अपनी मंजूरी दे दी।

मामले में सूत्रों ने बताया कि इंडिगो के इन दोनों अधिकारियों ने रविवार रात आठ बजे तक डीजीसीए के कारण बताओ नोटिस में इस बात पर कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं दिया कि कैसे उनकी लगभग सारी फ्लाइट ग्राउंड हुई। जबकि एफडीटीएल के नए नियमों के मामले में डेढ़ साल पहले ही सभी एयरलाइंस को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके इंडिगो की ओर से लोगों को फ्लाइट कैंसल और डिले करने के रूप में भारी समस्या पैदा की गई। डीजीसीए ने इंडिगो के ऊपर अभी तक न तो कोई भारी पेनेल्टी लगाई है और न ही कोई एक्शन लिया है।]

अब सोमवार शाम 6 बजे तक देना है जवाब

हां, रविवार रात 8 बजे इंडिगो के उक्त दोनों अधिकारियों के जवाब में उनकी ओर से मांगी गई 24 घंटे की मोहलत और दे दी। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्‍बर्स और सीओओ इसिद्रे ने डीजीसीए को कहा कि चूंकि वह इस मामले में अपनी डिटेल प्रस्तुति देना चाहते हैं। लेकिन, ग्राउंड हुई एयरलाइंस को फिर से उड़ाने के लिए उधर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में उनकी तरफ से आठ दिसंबर (सोमवार) की शाम 6 बजे तक डीजीसीए को इसके कारणों में डिटेल जवाब दे दिया जाएगा। इसे देखते हुए डीजीसीए ने इंडिगो के दोनों अधिकारियों को सोमवार शाम 6 बजे तक जवाब देने की मोहलत दे दी।

कई अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज

सूत्रों का यह भी कहना है कि केवल इंडिगो के ऊपर ही नहीं बल्कि डीजीसीए में भी कुछ अफसरों के ऊपर गाज गिर सकती है। इसमें चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर समेत कुछ अन्य अफसर शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि शनिवार को विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्‍बर्स और अन्य अधिकारियों को तलब किया था। इसमें एक घंटे से अधिक समय केंद्रीय मंत्री सीईओ से मिले। खुद केंद्रीय मंत्री नायडू मंत्रालय से शनिवार रात 10:30 बजे के बाद निकले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.