कई जगह आरएन रवि के खिलाफ पोस्टर्स
पश्चिम चेन्नई में राज्यपाल के खिलाफ पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में '#Getout Ravi' लिखा है। इस तरह के कई पोस्टर तमिलनाडु के वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई क्षेत्रों में नजर आए। राज्यपाल की टिप्पणी पर मचे बवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर '#Getout Ravi' टॉप ट्रेंड कर रहा है। जो पोस्टर्स लगाए गए हैं, उनमें स्टालिन और राज्यपाल की तस्वीर है।डीएमके विधायकों ने 'बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा मत थोपें' जैसे नारे लगाए। डीएमके और सहयोगी दलों ने राज्यपाल के रुख का विरोध किया और उन पर बीजेपी की वैचारिक स्थिति का समर्थन करने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा, 'यह नागालैंड नहीं, यह गर्वित तमिलनाडु है।'
