Select Date:

रिन्यूएबल एनर्जी में इंटरेस्ट विकल्प नहीं मजबूरी है, हमारे पास दूसरा रास्ता नहीं है: उपराष्ट्रपति

Updated on 18-09-2024 03:32 PM
गांधीनगर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में इंटरेस्ट दिखाना विकल्प नहीं बल्कि दुनिया की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से धरती के वजूद पर खतरा पैदा हो गया है और अगर हमने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। धनखड़ ने चौथे ग्‍लोबल रिन्‍यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने कहा कि धरती को बचाने के लिए हमारे पास रिन्यूएबल एनर्जी में इनवेस्ट करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है और जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए हमें दिनरात काम करने की जरूरत है।

धनखड़ ने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया के करीब 16 फीसदी आबादी भारत में रहती है और प्रकृति के साथ तालमेल हमारी 5000 साल पुरानी संस्कृति से जुड़ा है। हमारे वेदों और उपनिषदों में पूरी दुनिया के एक परिवार माना गया है। हम वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा पर चलने वले लोग हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने कभी भी विस्तारवादी नीति नहीं अपनाई। हम मानते हैं कि युद्ध किसी मसले का हल नहीं है। केवल बातचीत और कूटनीति से ही सभी मुद्दों का हल निकाला जा सकता है।

हरेक को निभानी होगी भूमिका


उपराष्ट्रपति ने कहा कि क्लाइमेट चेंज की समस्या से निपटने के लिए हमें एक ऐसा ईकोसिस्टम बनाने की जरूरत है जहां हरेक को अपनी भूमिका निभानी होगी। भारत की पहल पर सोलर अलायंस बनाया गया। हम दुनिया को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए दुनिया की सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। हरेक को अपनी भूमिका निभानी होगी। जब हम एनर्जी का यूज कर रहे हैं तो हमें अपनी जरूरत के मुताबिक ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। भारत में जिस तरह का विकास हो रहा है, उसका फायदा पूरी दुनिया को फायदा होगा।

इस मौके पर रिन्यूएबल एनर्जी के मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज पूरी दुनिया रिन्यूएबल एनर्जी के लिए भारत की तरफ देख रही है। इसकी वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के लिए सामने एक विजन रखा है। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने इसमें काफी काम किया है। राज्यों ने 2030 तक 540 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य रखा है। फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ने 2030 तक ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन के लिए 386 अरब डॉलर देने का वादा किया है। इससे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्तर में 82 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.