Select Date:

छह महीने में ब्याज रिटर्न और सरकार का सपोर्ट, RBI के बॉन्ड में निवेश करना क्यों है फायदेमंद

Updated on 24-05-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: जोखिम से बचने वाले निवेशक तेजी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स का रुख कर रहे हैं। ये बॉन्ड्स 7 साल की अवधि के लिए सालाना 8.05% तक का रिटर्न देते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कम क्रेडिट ग्रोथ अच्छी लिक्विडिटी और आगे पॉलिसी दरों में कमी की उम्मीद के चलते फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें तेजी से नीचे आ रही हैं।

  1. डिमांड की वजह?
    मुंबई के एक डिस्ट्रीब्यूटर Money फाइनैंशल के एमडी और सीईओ अनूप भैया कहते हैं कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद कॉरपोरेट और बैंक डिपॉजिट की दरें कम हो गई हैं। लेकिन आरबीआई के फ्लोटिंग रेट डिपॉजिट की दरें 8.05% पर ही बनी हुई है। इसलिए इन डिपॉजिट्स की आम लोगों में डिमांड ज्यादा है।
  2. क्या है स्कीम?
    ET के मुताबिक, ये बॉन्ड्स सरकार की तरफ से सेंटल बैंक जारी करता है। ये बहुत सुरक्षित हैं और नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट से 35 बेसिस पॉइंट ज्यादा रिटर्न देते हैं। फिलहाल ये 8.05% है और इसकी अवधि सात साल की है। ब्याज हर छह महीने में मिलता है। ये ब्याज दर हर छह महीने बाद बदल सकती है और इस पर आपको टैक्स भी देना होगा।
  3. क्या है चुनौती?
    हालांकि ये बॉन्ड्स सरकार द्वारा समर्थित हैं, लेकिन इनका मार्केट बहुत लिक्विड नहीं है। मतलब आप इन्हें बीच में नहीं बेच सकते। Roongta सिक्योरिटीज के सीईओ हर्षवर्धन रूंगटा कहते हैं, इन्हें पहले निकालने का कोई ऑप्शन नहीं है। इन्हें लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसलिए निवेशकों को इन्हें मैच्योरिटी तक रखना होगा।
  4. कैसे खरीदें?
    इन बॉन्ड्स में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा और ऊपर की कोई लिमिट नहीं है। आप आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट वेबसाइट से किसी डिस्ट्रीब्यूटर से या प्राइवेट बैंक की वेबसाइट से आसानी से ये बॉन्ड्स खरीद सकते हैं।
  5. क्या है अंतर और फायदा?
    Synergy कैपिटल के MD विक्रम दलाल कहते हैं कि ये बॉन्ड्स आपको 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड से 180 बेसिस पॉइंट अधिक कमाने में मदद करते हैं। दूसरी तरफ फिक्स्ड डिपॉजिट और कॉरपोरेट डिपॉजिट से वे लगभग 65-150 बेसिस पॉइंट ज्यादा देते हैं। 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड पर 6.22% ब्याज मिल रहा है। ब्याज दरों में कटौती के बाद AAA रेटिंग वाली बजाज फाइनेंस 24-60 महीने के डिपॉजिट पर 7.25% दे रही है। एसबीआई 5 से 10 साल के डिपॉजिट पर 6.3 फीसदी दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.