Select Date:

इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने किराये पर ली प्रॉपर्टी, रेंट जानने के बाद कहेंगे- बाप रे!

Updated on 28-12-2024 01:27 PM
नई दिल्‍ली: इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी सुजैन खान ने मुंबई के पॉश इलाके जोगेश्वरी वेस्ट में एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है। यह प्रॉपर्टी 2,300 वर्ग फुट में फैली है। इसका मासिक किराया 2.37 लाख रुपये है। स्क्वायर यार्ड्स नाम की रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी ने इस डील की जानकारी दी है। यह डील दिसंबर 2024 में रजिस्टर हुई है। सुजैन खान 'द चारकोल प्रोजेक्ट' की संस्थापक हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी भी हैं।

मा‍स‍िक क‍िराया 2.37 लाख रुपये

स्क्वायर यार्ड्स ने बताया कि मासिक किराया 2.37 लाख रुपये तय हुआ है। उसने प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट देखे हैं। जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई के पश्चिमी हिस्से का एक प्राइम लोकेशन है। यह अंधेरी, जुहू, गोरेगांव और विले पार्ले जैसे पॉश इलाकों के पास है। किराये पर ली गई प्रॉपर्टी अग्रवाल इंड एस्टेट में स्थित है, जो औद्योगिक क्षेत्र है। यह जगह 2,329 वर्ग फुट (216.37 वर्ग मीटर) में फैली है।

13,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस सौदे पर 13,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, लेनदेन की पंजीकरण तारीख दिसंबर 2024 के रूप में नोट की गई है। दिसंबर 2024 में यह रजिस्ट्रेशन हुआ।
सुजैन खान ने द चारकोल प्रोजेक्ट के संस्थापक के रूप में खुद की अलग पहचान बनाई है। यह कंपनी लक्जरी इंटीरियर और डिजाइनिंग में बड़ा नाम है। इसने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपने ग्राहक बनाए हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज और हस्तियों के लिए घरों को डिजाइन किया है। उनकी डिजाइनिंग में क्लासिक और कंटेम्परेरी स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.