नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की फिफ्टी की मदद से टीम इंडिया ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। अंत में भारत ने भले ही एक ओवर रहते हुए मैच जीत लिया लेकिन यह आसान नहीं था। पाकिस्तान ने डेथ ओवर में आयशा नसीम (Ayesha Naseem) ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।
14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन ही था। यानी रनरेट से भी कम का। लेकिन उनके बाद टीम ने विस्फोटक खेलना शुरू कर दिया। इसमें आयशा नसीम ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर 43 रनों की तेज पारी खेली। इस पारी में दो चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में आयशा को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने छक्का नहीं मारा। 149 रन महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।