Select Date:

इंटरपोल महासभा :दाऊद और सईद के सवाल पर FIA मोहसिन बट के मुंह पर लगा ताला

Updated on 19-10-2022 05:45 PM

नई दिल्ली

इंटरपोल की बैठक में शामिल होने भारत आए पाकिस्तानी अफसर को दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का नाम सुनकर ही सांप सूंघ गया और पल्ला झाड़ते हुए अपनी सीट पकड़कर बैठ गए। दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्राकर ने उनसे पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इसपर पाकिस्तान अफसर के मुंह पर ताला लग गया।

पत्रकार ने कहा, मेरा एक सवाल है। इसी के बाद मोहसिन बट हाथ हिलाकर बोलने से इनकार करने लगे। पत्रकार ने कहा, आप केवल सवाल सुन लें। मर्जी हो तो जवाब दें या ना दें। क्या भारत के साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा? हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वॉन्टेड हैं क्या आप भारत को सौंपेंगे? इसपर मोहसिन अपने मुंह पर उंगली रखते नजर आए और फिर सवाल को नजरअंदाज करते हुए बैठ गए।

बता दें कि इंटरपोल की 90वीं महासभा इस बार भारत में हो रही है। इसका आयोजन 25 साल बाद राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया है। इसमें 195 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही इस महासभा की शुरुआत हुई थी। वहीं समापन भाषण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

क्या है इंटरपोल?
दुनियाभर में अपराध पर लगाम कसने के लिए 1923 में इस संगठन का गठन किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी। 195 देश इसके सदस्य हैं। हर देश की सरकार प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इसमें भेजती है। पिछली बार 1997 में भारत में इंटरपोल की महसाभा हुई थी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर फिर से इसका आयोजन दिल्ली में हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.