57 लाख लगाए और 110 करोड़ कमाए... जानिए अर्बन कंपनी में किसकी लगी लॉटरी
Updated on
18-07-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील और निवेश फंड टाइटन कैपिटल के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल की लॉटरी लग गई है। उन्होंने 2015 में होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी में 57 लाख रुपये का निवेश किया था और इस पर उन्हें 200 गुना रिटर्न मिला है। सूत्रों के मुताबिक बहल और बंसल ने अर्बन कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 111 करोड़ रुपये में वी कैपिटल की कंपनी धारणा कैपिटल को बेच दी है। उनके अलावा कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने भी सेकेंडरी डील के तहत अपने स्टॉक ऑप्शन बेच दिए हैं। धारणा कैपिटल के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर Vamsi Duvvuri अर्बन कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे।
बहल ने अर्बन कंपनी से बाहर निकलने की पुष्टि की, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। टाइटन कैपिटल ने जिन अन्य निवेशों में 100 गुना या उससे अधिक रिटर्न बनाया है, उनमें ओला कैब्स, ऑफबिजनेस और क्रेडजेनिक्स शामिल हैं। बहल और बंसल ओला कैब्स से पूरी तरह निकल चुके हैं जबकि उन्होंने क्रेडजेनिक्स से आंशिक निकासी की है। ऑफबिजनेस में उनकी हिस्सेदारी बनी हुई है। टाइटन कैपिटल ने एक बयान में कहा कि अर्बन कंपनी अब मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। हम इसके शुरुआती दिनों से ही इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली रहे हैं।
कंपनी का रेवेन्यू
बहल और बंसल ने कहा कि अर्बन कंपनी में हुए मुनाफे से अगली पीढ़ी के फाउंडर्स की मदद की जाएगी। स्नैपडील के फाउंडर्स ने टाइटन कैपिटल के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत पूंजी का उपयोग करते हुए 300 स्टार्टअप में एंजल निवेश किया है। पिछले साल, दोनों ने मामाअर्थ की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर के आईपीओ के जरिए लगभग 78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। 324 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर बहल और बंसल ने 3.21 रुपये प्रति शेयर की एक्विजिशन कॉस्ट से 100 गुना से अधिक रिटर्न मिला था। अर्बन कंपनी ने इस साल अप्रैल-जून तिमाही में 282-283 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। कंपनी के इस फाइनेंशियल ईयर में मुनाफे में आने की उम्मीद है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…