अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में शुरू हुई जांच! अब लगा ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
16-03-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ अमेरिका में जांच की जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये जांच रिश्वतखोरी के एक आरोप को लेकर शुरू की गई है। ये पूरा मामला एक एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अडानी समूह या इससे जुड़े लोगों ने क्या भारतीय अधिकारियों को एक एनर्जी प्रोजेक्ट में मन मुताबिक, काम करवाने के लिए रिश्वत देने में तो नहीं शामिल थे? इस जांच के दायरे में भारतीय रिन्युएबल एनर्जी कंपनी, अजोर पावर ग्लोबल लिमिटेड (Azure Power Global Ltd) भी शामिल है। इससे पहले बीते वर्ष अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी 'हिंडनबर्ग रिसर्च' ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिसर्च पेपर जारी किया था। इसमें अडानी समूह को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर अपने स्टॉक्स के प्राइस के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। हालांकि अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट का सिरे से खारिज कर दिया था।
जांच की जानकारी नहीं
इस मामले में अडानी ग्रुप का कहना है कि वह भारत और ग्लोबल लेवल पर भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का पालन करते हैं। ग्रुप को अपने चेयरमैन के खिलाफ किसी भी जांच की जानकारी नहीं है। इससे पहले भी अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी 'हिंडनबर्ग रिसर्च' ने अडानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए थे। जिसका ग्रुप ने खंडन किया था। अडानी ग्रुप और Azure दोनों भारत के नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में प्रमुख प्रतिस्पर्धी हैं और उन्होंने सौर परियोजनाओं के लिए अनुबंध हासिल किए हैं।
पिछले वर्ष लगे थे आरोप
Azure को पिछले साल अवैध भुगतान के आरोपों के बीच समस्याओं का सामना करना पड़ा था और उसे न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से हटा दिया गया। गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों सहित सभी पिछले आरोपों से इनकार किया है, उन्हें 'दुर्भावनापूर्ण' और 'झूठी कहानियां' करार दिया है। इसके समानांतर, भारत अडानी ग्रुप की अपनी जांच कर रहा है, जिसमें देश की शीर्ष अदालत ने नियामक जांच को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…