Paytm पर फिर टूटे निवेशक, लगा अपर सर्किट, जानिए कहां तक जा सकती है कीमत
Updated on
20-02-2024 02:20 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट्स कंपनी पेटीएम का शेयर आज फिर अपर सर्किट छू गया। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड का शेयर मार्केट खुलते ही पांच परसेंट के अपर सर्किट पर चला गया। तीन दिन में इसमें 16 परसेंट तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 358.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 376.45 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 998.30 रुपये है। यह पिछले साल 20 अक्टूबर को इस स्तर पर पहुंचा था। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इस कारण हाल में इसके शेयरों में काफी गिरावट आई थी। 16 फरवरी को यह 318.35 रुपये पर आ गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। लेकिन इसके बाद इसने पिछले तीन सत्रों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था लेकिन यह कभी भी इसके आसपास नहीं पहुंच गया। पेटीएम की शेयर की डेली लिमिट को हाल में घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया था। पहले इसे 20 फीसदी से 10 फीसदी किया गया और अब लिमिट पांच परसेंट है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने पेटीएम के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसका कहना है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है और इससे पेटीएम की दूसरी गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा। आरबीआई ने हाल में पेटीएम के बारे में एफएक्यू जारी किया था। इसके मुताबिक पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन 15 मार्च के बाद भी काम करती रहेगी। साथ ही यूपीआई सर्विस भी 15 मार्च की डेडलाइन के बाद जारी रहेगी। पेटीएम ने अपने नोडल अकाउंट को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में शिफ्ट कर दिया है।
विजय शेयर शर्मा ने क्या कहा
इस बीच पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने यूजर्स को आश्वासन देते हुए कहा है कि पेटीएम डिजिटल ऐप हमेशा काम करेगा। शर्मा ने एक्स पर एक फुल पेज का न्यूपेपर विज्ञापन साझा करते हुए ट्वीट किया, 'आज, कल, हमेशा।' विज्ञापन में कहा गया है कि भारत कि हर पेटीएम क्यूआर और साउंडबॉक्स हमेशा काम करेगा। आज, कल और हमेशा।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…