सोना, चांदी और शेयर बेचकर कैश इकट्ठा कर रहे निवेशक, पश्चिम एशिया युद्ध से बाजार में डर का माहौल
Updated on
24-03-2026 02:13 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोना-चांदी से लेकर शेयर बाजार तक में गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया के कई एक्सपर्ट वैश्विक मंदी की बात कर चुके हैं। ऐसे में काफी निवेशकों ने सोना, चांदी और इक्विटी जैसे जोखिम वाले एसेट्स से तेजी से पैसा निकालना शुरू कर दिया है और नकदी (कैश) को प्राथमिकता दे रहे हैं। बिजनेस टुडे के मुताबिक ऐसे में बाजार में इस समय कैश इज किंग (Cash is King) का माहौल बन गया है।
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी में बड़ी गिरावट बनी हुई है। सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त बिकवाली दर्ज की गई है। सोना अपने हालिया उच्च स्तर से करीब 26% गिर चुका है, जबकि चांदी में और भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 52% टूट चुकी है और लगातार 9वें दिन गिरावट के साथ तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
कल सोमवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी में 10 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी एक बार तो प्रति किलो 2 लाख रुपये से नीचे आ गई थी। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सोने की कीमत में 18 फीसदी गिरावट आ चुकी है। इस दौरान सोने का मार्केट कैप 7.3 ट्रिलियन डॉलर कम हो चुका है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में भारी गिरावट आई। यह 1983 के बाद सोने के लिए सबसे खराब हफ्ता रहा।
युद्ध के कारण कच्चा तेल हुआ महंगा
ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव पैदा हो गया है। इस कारण तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतें 44 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। भारत अपनी 85% तेल जरूरत आयात करता है। ऐसे में उसके लिए यह बड़ा झटका है। भारत का क्रूड ऑयल बास्केट 155 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। अनुमान है कि कच्चे तेल में हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत का आयात बिल करीब 12 अरब डॉलर बढ़ जाता है।
कैश ही बेहतर विकल्प
विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सोना और चांदी में और गिरावट संभव है। हालांकि, दीर्घकालिक आधार मजबूत बने हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर फिर से खरीदारी लौट सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक निवेशक अनिश्चितता के चलते हर तरह के एसेट बेचकर कैश में शिफ्ट हो रहे हैं। बाजार में डर का माहौल है और निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं। फिलहाल, वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प नकदी ही नजर आ रही है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…