Select Date:

रिलायंस के शेयर में 50 फीसदी की गिरावट देख निवेशकों में हाहाकार, ऐसा आखिर क्यों हुआ

Updated on 28-10-2024 01:02 PM
 इंदौर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए हैं। यह आरआईएल का छठा और भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा बोनस है। उसके बाद शेयर का मूल्य 1,338 रुपये हो गया है। यह पिछले बंद मूल्य से 49.61 प्रतिशत कम है। निवेशकों को ट्रैडिंग एप पर 49.61 का लॉस दिख रहा है। ऐसे में उनकी दिल की धड़कने बढ़ गई है। हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों हुआ है।

पिछले महीने में शेयर 10 प्रतिशत गिरे हैं, जबकि साल की शुरुआत से 2.53 प्रतिशत बढ़े हैं। विश्लेषकों का रुख रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर की ओर सकारात्मक है। कंपनी का गैस उत्पादन स्थिर है। जियो का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता बढ़ रहा है, जो कंपनी के भविष्य को और भी मजबूत करता है।


कंपनी ने जारी किए हैं बोनस शेयर


बोनस शेयर जारी करने का मतलब है कि कंपनी अपने शेयरों की संख्या बढ़ा देती है, जिससे हर शेयर का मूल्य थोड़ा कम हो जाता है। इससे बाजार में शेयरों की तरलता बढ़ जाती है। इसको आम भाषा में समझें तो लोग इन्हें आसानी से खरीद-बेच सकते हैं। इससे कंपनी के फ्री रिजर्व और सरप्लस भी घट जाते हैं।


कंपनी 5 बार दे चुकी है बोनस शेयर


आरआईएल अब तक 5 बार बोनस शेयर दे चुकी है। इससे पहले उसने बोनस शेयर 2017 में जारी किए थे। उस समय एक शेयर की कीमत 725.65 रुपये पर थी। ऐसे में अब तक कंपनी अपने शेयरधारकों को 266 प्रतिशत का लाभ दे चुकी है। इसस पहले बोनस 2009, 1997, 1983 और 1980 में भी जारी हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.