Select Date:

आज खुले तीन आईपीओ पर टूटे निवेशक, कुछ ही घंटे में हो गए फुली सब्सक्राइब

Updated on 20-12-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को तीन कंपनियों हैप्पी फोर्जिंग्स, आरबीजेड जूलर्स और मुफ्ती ब्रांड के तरह संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग आइपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। निवेशकों ने इन्हें हाथोंहाथ लिया और कुछ ही घंटों में ये पूरी तरह सब्सक्राइब हो गए। इन तीन इश्यू को पहले दिन दोगुना से अधिक बोलियां मिलीं। मोटर वाहन के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड के आईपीओ पहले दिन 2.31 गुना बोलियां मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक, 83,65,639 शेयरों की पेशकश के मुकाबले पहले दिन 1,93,44,300 शेयरों के लिए बोली मिलीं।

कंपनी ने 1,008 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 808 से 850 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी यह 3.58 गुना सब्सक्राइब हुआ। दूसरी ओर खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से में इसे 3.02 गुना और योग्य संस्थागत निवेशकों के हिस्से में एक प्रतिशत बोलियां मिलीं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रमोटर तथा शेयरधारक 71.6 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। आईपीओ 21 दिसंबर को बंद होगा।

आरबीजेड जूलर्स

आरबीजेड जूलर्स के आईपीओ को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 2.27 गुना बोलियां मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 79,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले पहले दिन 1,79,64,900 शेयरों के लिए बोली मिलीं। कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 95 से 100 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से में यह 4.53 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में इसे 71 प्रतिशत बोलियां मिलीं। आईपीओ 21 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत एक करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे। इसमें ओएफएस नहीं है।

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के आईपीओ को पहले दिन 2.08 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 1,37,44,472 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,86,40,405 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 3.28 गुना बोलियां मिलीं जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.06 गुना बोलियां मिलीं। हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड में सिर्फ एक प्रतिशत बोलियां ही लगाई गईं। क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1.96 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है। इश्यू के लिए 266-280 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.