Select Date:

अडानी एंटरप्राइजेज के बॉन्ड इश्यू पर टूटे निवेशक, तीन घंटे में ही निपट गया 1,000 करोड़ रुपये का मामला

Updated on 10-07-2025 02:30 PM
नई दिल्लीदेश की तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 1,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू बुधवार को खुलने के तीन घंटे के भीतर ही पूरी तरह से खरीद लिया गया। कंपनी ने इस बॉन्ड पर सालाना 9.3% तक ब्याज देने का वादा किया है। यही वजह है कि निवेशकों ने इसे हाथोंहाथ लिया और पहले तीन घंटे में ही यह फुली सब्सक्राइब हो गया। आंकड़ों के मुताबिक इस इश्यू को पहले दिन तीन गुना बोलियां मिलीं। इस पर 22 जुलाई तक बोलियां लगाई जा सकती हैं।

सूत्रों ने बताया कि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) यानी बॉन्ड इश्यू के इतने कम समय में फुली सब्सक्राइब होने के कारण इसे जल्दी बंद किया जा सकता है। एनसीडी को कंपनियां निवेशकों से पैसा जुटाने के लिए जारी करती हैं। ये ऐसे ऋण बॉन्ड होते हैं जिनमें निश्चित ब्याज भुगतान का वादा किया जाता है। यह पेशकश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर थी और इसमें पूरी तरह से गैर-संस्थागत वर्ग की भागीदारी देखी गई।

क्यों है भरोसा

यह अडानी एंटरप्राइजेज का सुरक्षित, सूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर का दूसरा सार्वजनिक निर्गम था। एक प्रमुख प्रबंधक ने कहा, ‘‘गैर-संस्थागत वर्ग से मिली मजबूत और उत्साहजनक भागीदारी इसे दूसरे निर्गमों से अलग करती है। अडानी एक ब्रांड के रूप में खुदरा निवेशकों के साथ मजबूती से जुड़ रहा है।’’ यह निर्गम पिछले साल सितंबर में आए अडानी एंटरप्राइजेज के 800 करोड़ रुपये के पहले सार्वजनिक बॉन्ड निर्गम के बाद आया है, जिसे पहले दिन 90 प्रतिशत अभिदान मिला था।

मौजूदा एनसीडी का आधार निर्गम आकार 500 करोड़ रुपये है और अधिक अभिदान मिलने की स्थिति में इसे 500 करोड़ रुपये और बढ़ाने का विकल्प भी है। इस तरह निर्गम का कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये तक होगा। देश के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप का बिजनस कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.