टाटा ग्रुप के शेयरों पर टूटे निवेशक, चार दिन में 85,000 करोड़ की कमाई, जानिए क्या है मामला
Updated on
09-03-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस हफ्ते देश के सबसे बडे औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) का दबदबा रहा। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के आईपीओ की सुगबुगाहट से रिटेल निवेशकों ने टाटा ग्रुप के शेयरों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 85,000 करोड़ रुपये बढ़कर 31.6 लाख करोड़ पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में दिखाई दी। कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते 36 फीसदी तेजी आई। दूसरे नंबर पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) रही जिसका शेयर 28 फीसदी उछला। ACE Equity के डेटा में यह बात सामने आई है।
टाटा ग्रुप का कंपनी रैलिस इंडिया (Rallis India) के शेयर इस हफ्ते 14 फीसदी उछला जबकि टाटा पावर की वैल्यू 13 फीसदी बढ़ी। टाटा मोटर्स का शेयर भी डिमर्जर की न्यूज से छह फीसदी चढ़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल वीकल और पैसेंजर वीकल बिजनस को अलग करेगी और फिर दो कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। इसी तरह आरबीआई के नियमों के मुताबिक टाटा संस को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना है। कंपनी के आईपीओ में टाटा केमिकल्स को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। यही वजह है कि निवेशकों ने इस शेयर को हाथोंहाथ लिया। माना जा रहा है कि टाटा संस को लिस्टिंग से बचाने के लिए टाटा ग्रुप सभी तरह के लीगल और फाइनेंशियल विकल्पों पर विचार कर रहा है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी
टाटा संस में दोराबजी टाटा ट्रस्ट की 28% और टाटा ट्रस्ट 24% हिस्सेदारी है। टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स की इसमें करीब तीन फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि टाटा पावर की दो फीसदी और इंडियन होटल्स की एक फीसदी हिस्सेदारी है। स्पार्क कैपिटल की कैलकुलेशन के कारण टाटा संस में टाटा केमिकल्स की तीन फीसदी स्टेक की वैल्यू करीब 19,850 करोड़ रुपये है जो कंपनी की मार्केट वैल्यू की करीब 80 फीसदी है। पिछले साल खबर आई थी कि टाटा संस की वैल्यू 11 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। अगर कंपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचती है तो उसका आईपीओ साइज करीब 55,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस तरह यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। साल 2022 में एलआईसी का आईपीओ 21,000 करोड़ रुपये का था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…