Select Date:

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ में निवेशकों की हुई 6 फीसदी की कमाई, जान लीजिए पूरी बात

Updated on 14-11-2024 01:14 PM
नई दिल्ली: जनरल इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Niva Bupa Health Insurance) के आईपीओ में निवेशकों को पहले दिन ही छह फीसदी से ज्यादा की कमाई हो गई। इसका 10 रुपये फेस वैल्यू का एक शेयर निवेशकों को 74 रुपये में मिला था। आज बीएसई में यह 78.50 रुपये यानी इश्यू प्राइस से 4.50 रुपये या 6 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ कर लिस्ट हुआ।

शेयर बाजार में क्या रही चाल


गुरुवार की सुबह 10 बजे यह जब बीएसई में इसे शेयर लिस्ट हुए यह 78.50 रुपये पर ओपन हुआ। शीघ्र ही यह चढ़ते हुए 80.94 रुपये पर चला गया। नीचे में यह गिरते हुए 76 रुपये पर आया। फिर सुधर गया। सुबह 10 बज बर 10 मिनट पर यह 75.45 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।

ज्वाइंट वेंचर में बनी थी कंपनी


स्वाथ्य बीमा की यह कंपनी साल 2008 में बनी है। यह बुपा ग्रुप और फेटल टोन एलएलपी (Fettle Tone LLP) का ज्वाइंट वेंचर है। जब इस कंपनी का गठन हुआ था, तब इसका नाम मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी था। बाद में इसे बदल क निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कर दिया गया। इस में बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की 62.19% की हिस्सेदारी जबकि फेटल टोन एलएलपी की 26.8% की हिस्सेदारी है।

कब खुला था आईपीओ


यह आईपीओ आम निवेशकों के लिए सात नवंबर से 11 नवंबर तक के लिए खुला था। इस आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 6 नवंबर थी। एंकर निवेशकों से कंपनी को 990 करोड़ रुपये मिले हैं। इस दौरान देशी-विदेशी सभी कंपनियों ने पैसे लगाए थे। इसका प्राइस बैंड 70 रुपये से 74 रुपये तय किया गया था। प्राइस बैंड के अपर लेवल यानी 74 रुपये इस शेयर का दाम तय हुआ था।

घट गया था आईपीओ का साइज


निवा बूपा ने आईपीओ (Niva Bupa IPO) के जरिए पहले 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया था। लेकिन बाद में इसे घटा कर 2,200 करोड़ रुपये कर दिया गया। आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 70-74 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है। इस आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। साथ ही प्रोमोटर्स ने 1,400 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) भी की है।

कितना मिला था अभिदान


यह इश्यू महज 1.80 गुना ही ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इमें क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बिडर्स या क्यूआईबी का हिस्सा सिर्फ 2.06 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 2.73 फीसदी ओवरसब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीच्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा भी महज 68 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था।

किनके लिए कितना था रिजर्वेशन


निवा बूपा आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 75 फीसदी, रिटेल निवेशकों को लिए 10 फीसदी और NII के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। शेयर्स का अलॉटमेंट 12 नवंबर को हो सकता है। जबकि 13 नवंबर को रिफंड प्रोसेस होगा। सफल आवेदकों के डीमैट में शेयर्स 13 नवंबर को ट्रांसफर किए जाएंगे। बीएसई और एनएसई में शेयरों की लिस्टिंग 14 नवंबर 2024 को हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.