इन्वेस्टर्स की झोली में आए 5.54 लाख करोड़, RBI ने ऐसा क्या कर दिया कि रॉकेट बन गया बाजार
Updated on
07-06-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: आरबीआई ने आज द्विमासिक नीति की घोषणा की। इसके बाद शेयर मार्केट में काफी तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी50 में 300 अंक से अधिक तेजी आई। केंद्रीय बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आठ फीसदी तक तेजी आई। 12.30 बजे सेंसेक्स 1412 अंक यानी 1.87 फीसदी तेजी के साथ 76,476 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 384 अंक यानी 1.68% तेजी के साथ 23,205.55 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.54 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 421.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
आज खासकर आईटी और बैंक के शेयर फोकस में रहे। विप्रो के शेयरों में पांच फीसदी तेजी आई है। इन्फोसिस में तीन फीसदी, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक में दो से तीन फीसदी तक तेजी आई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील भी फायदे में रहे। आज की तेजी में रिलायंस का सबसे ज्यादा योगदान रहा। आरबीआई की पॉलिसी की घोषणा के बाद रियल्टी इंडेक्सेज में आठ फीसदी तक तेजी आई। सनटेक रियल्टी और सीबा में आठ फीसदी तेजी रही जबकि ब्रिगेड, लोढ़ा और महिंद्रा लाइफस्पेस में दो से पांच फीसदी तेजी आई।
बैंकिंग शेयर भी बढ़े
निफ्टी बैंक में भी तीन फीसदी तक तेजी रही। बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में एक से तीन फीसदी तेजी आई। बजाज फाइनेंस, एसबीआई कार्ड, बजाज फिनसर्व और आईडीएफसी में एक से 3.5 फीसदी तेजी आई। निफ्टी ऑटो शेयरों में भी 2.5% तेजी आई। अपोलो टायर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, अशोक लीलेंड, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में एक से 2.5% तेजी आई।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…