Select Date:

पहले ही दिन निवेशकों की लग गई लॉटरी, इस आईपीओ ने लिस्ट होते ही दिया 25 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

Updated on 06-11-2023 03:13 PM
नई दिल्ली: सेलो वर्ल्ड आईपीओ में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। निवेशकों को पहले ही दिन तगड़ा मुनाफा हुआ है। आईपीओ की लिस्टिंग 648 रुपये के ऑफर प्राइस के मुकाबले 829 रुपये पर हुई है। शेयर में 27 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। बता दें कि ग्रे मार्केट में सेलो वर्ल्ड के आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। ग्रे मार्केट को देखते हुए यह तय माना जा रहा था कि कंपनी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग होगी। आईपीओ की लिस्टिंग 648 रुपये के ऑफर प्राइस के मुकाबले 790 रुपये से 810 रुपये के बीच होने की संभावना जताई जा रही थी। इसकी लिस्टिंग 800 रुपये के ऊपर हुई भी है।

एनालिस्ट को उम्मीद थी कि सेलो वर्ल्ड आईपीओ की लिस्टिंग पर निवेशकों को 22 से 25 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है। सेलो वर्ल्ड का इश्यू अंतिम दिन करीब 42 गुना भरकर बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 108.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल का हिस्सा 24.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। बता दें कि कंपनी IPO के जरिए 1900 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें प्रमोटरों यानी राठौड़ परिवार की ओर से पेश किए गए ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शेयर ही शामिल है। इसलिए, आईपीओ खर्चों को छोड़कर पूरी इनकम प्रमोटरों को प्राप्त होगी।

ओपनिंग से पहले जुटाए थे 567 करोड़


ओपनिंग डेट से पहले 27 नवंबर को सेलो वर्ल्ड ने एंकर इन्वेस्टर्स के जर‌िए 567 करोड़ रुपये जुटाए थे। मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस एंकर बुकिंग में शामिल हुई थीं। बता दें कि 30 अक्टूबर को खुले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 617-648 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

क्या करती है कंपनी


Cello World कंज्युमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली देश की फेमस कंपनी है, जोकि राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स और स्टेशनरी, मोल्डेड फर्नीचर, कंज्युमर हाउसवेयर और संबधित प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार से जुड़ी हुई है. इस सेक्टर में कारोबार का 60 साल का अनुभव है. देश के 5 अलग-अलग लोकेशन पर कंपनी के 13 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.