बीएलएस ई-सर्विसेज के निवेशकों की पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई, 129% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर
Updated on
06-02-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: बीएलएस ई-सर्विसेज (BLS E-Services) के आईपीओ की आज शेयर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 129% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 135 रुपये था और यह 309 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को हर शेयर पर 174 रुपये का फायदा हुआ है। एनएसई पर यह 126 परसेंट प्रीमियम के साथ 305 रुपये पर लिस्ट हुआ। सुबह 10.15 बजे यह 328.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह इसके लिस्टिंग प्राइस से 6.29% और इश्यू प्राइस से 143.30% अधिक है। कंपनी का आईपीओ 30 जनवरी को खुला था और एक फरवरी को बंद हुआ था। 310.90 करोड़ रुपये का यह इश्यू 162.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सभी तरह के निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। एनआईआई कैटगरी में यह 300.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स कैटगरी में इसे 236.66 गुना बोलियां मिली थीं। इसी तरह क्यूआईबी में इसे 123.30 गुना बोलियां मिली थीं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइसबैंड 129-135 रुपये तय किया था।
2016 में स्थापित यह कंपनी पोर्टल के जरिए एंड-टु-एंड इंटिग्रेटेड सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी का कहना है कि इस इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम से वह अपने टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी। यह कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल की सब्सिडियरी है। यह कंपनी सरकार और सर्विस पार्टनर्स द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सर्विसेज के एक्सेस के लिए पोर्टल चलाती है। इस आईपीओ में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, रिटेल निवेशकों के लिए 10% और QIB के लिए 10% रिजर्व रखा गया था। साथ ही 23.03 लाख शेयर बीएलएस इंटरनेशनल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखे गए थे। कंपनी ने उन्हें प्रति शेयर सात रुपये की छूट दी थी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…