झूम गए पार्क होटल के निवेशक, पहले ही दिन हो गई 20% से ज्यादा कमाई
Updated on
12-02-2024 05:02 PM
मुंबई: लक्जरी यानी कि फाइव स्टार होटल चलाने वाली दिल्ली की कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स (Apeejay Surrendra Park Hotels) के आईपीओ (IPO) में निवेश करने वालों पहले ही दिन अच्छी कमाई हो गई। आज बीएसई में इसके शेयर 187 रुपये पर लिस्ट हुए और चढ़ते हुए 188.90 तक पहुंच गए। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और शेयर फिसलते हुए नीचे 178.30 रुपये पर पहुंच गए।
कितने में मिला था शेयर
इस आईपीओ में एक रुपया फेस वैल्यू वाले शेयर का प्राइस बैंड 147 रुपये से 155 रुपये तय किया गया था। इसमें निवेशकों ने पांच से सात फरवरी के बीच बोली लगाई थी। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके शेयर का मूल्य 155 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
59 गुना से भी ज्यादा मिला था सब्सक्रिप्शन
एपीजे सुरेंद्रा पार्क होटल आईपीओ को 59.66 गुना ओवरसब्सक्रिप्शन मिला था। बोली के तीसरे दिन तक रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 30.35 गुना जबकि नॉन इंस्टीच्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 52.41 फीसदी ओवरसब्सक्राइब्ड हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स का हिस्सा तो 75.14 गुना भरा था। इसके कर्मचारियों के लिए भी कुछ हिस्सा रिजर्व किया गया था। वह भी 5.42 गुना भरा था।
कितने का था आईपीओ
पार्क होटल ब्रांड नाम से कारोबार चलाने वाली यह कंपनी आईपीओ (Park Hotels IPO) के जरिए 920 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी। इसमें 600 करोड़ रुपये ताजा शेयरों की बिक्री से और 320 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश या ऑफर फोर सेल (OFS) के माध्यम से जुटाया गया। इस आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों यानी क्यूआईबी (QIB) के लिए कम से कम 75% शेयर, गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों यानी एनआईआई (NII) के लिए 15% तक और रिटेल इनवेस्टर्स (Retail Investors) के लिए 10% शेयर रिजर्व किए गए थे। Park Hotels
IPO के कौन हैं मर्चेंट बैंकर
पार्क होटल आईपीओ के कई मर्चेंट बैंकर शामिल थे। ये हैं JM Financial, Axis Capital और ICICI Securities.
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…