Select Date:

एपल का सबसे सस्ता आईफोन आज लॉन्च होगा

Updated on 19-02-2025 02:35 PM

टेक कंपनी एपल आज यानी बुधवार (19 फरवरी) को बजट सेगमेंट नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 'आईफोन SE 4' हो सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पोस्ट में लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सिल्वर रंग का एपल लोगो दिख रहा है।

कुक ने पोस्ट में लिखा, 'नए फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।' यहां किसी प्रोडक्ट का नाम उनकी ओर से नहीं बताया गया था, लेकिन पूरे आसार हैं कि फैमिली में जुड़ने वाला नया सदस्य आईफोन SE 4 होगा।

मार्केट में मौजूद कंपनी के स्मार्टफोन्स के मुकाबले यह सबसे सस्ता फोन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन SE 4 की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,000 रुपए) के करीब हो सकती है। इस इवेंट में कंपनी नए पावर बीट्स प्रो 2 ईयर बड्स, M4 मैकबुक एयर, M3 आईपैड एयर और 11वीं जनरेशन का आईपैड भी लॉन्च कर सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.