Select Date:

IPL 2023: ...तो शुभमन गिल बनेंगे हार्दिक पंड्या की जगह कप्तान, गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर का बड़ा बयान

Updated on 24-03-2023 08:06 PM
मुंबई: गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी का मानना है कि भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है और वह भविष्य में इस फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान बन सकते हैं। गिल पिछले छह महीने से भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं और इस बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाना भी शामिल है।

उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक पंड्या का लगातार दूसरे सत्र में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करना तय है लेकिन टीम प्रबंधन गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में देखता है। सोलंकी ने कहा, ‘शुभमन के अंदर एक नेतृत्वकर्ता छिपा है और वह काफी जिम्मेदारी लेता है। मेरे हिसाब से यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके नाम के आगे कप्तान होने का चिन्ह लगे होने पर ही आप अपनी भूमिका निभाओ।’
    उन्होंने कहा, ‘शुभमन ने पिछले साल भी अपने आचरण और खेल के प्रति अपने पेशेवर रवैए के कारण नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई थी।’ सोलंकी ने कहा, ‘क्या मैं यह सोचता हूं कि शुभमन भविष्य का कप्तान होगा। हां, निश्चित तौर पर लेकिन इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उसमें नेतृत्व करने के गुण हैं, वह बहुत परिपक्व है और काफी प्रतिभाशाली है।’
    उन्होंने कहा, ‘उसके पास बहुत अच्छा क्रिकेटिया दिमाग है और हम शुभमन के साथ चर्चा जारी रखेंगे और जो भी फैसला करेंगे उसमें उसकी राय जरूर लेंगे।’’ गुजरात टाइटंस आईपीएल में अपना पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.