Select Date:

‘स्मार्ट रीप्ले’के साथ आईपीएल 2024 बनेगा और हाईटेक, DRS में अब गलती की गुंजाइश अब खत्म

Updated on 20-03-2024 12:55 PM
मुंबई: 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में फैसलों में तेजी और सटीकता लाने के लिए ‘स्मार्ट रीप्ले’ प्रणाली शुरू की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार टीवी अंपायर को ‘हॉक आई’ प्रणाली के दो ऑपरेटरों से सीधे इनपुट मिलेंगे जो उनके साथ एक ही कमरे में बैठेंगे और मैदान पर लगे आठ हाई-स्पीड कैमरों से ली गई फोटो से मदद करेंगे। इस नयी प्रणाली के अंतर्गत टीवी प्रसारण निर्देशक की भूमिका गैर जरूरी हो जायेगी जो अंपायर और हॉक-आई ऑपरेटरों के बीच सूचना आदान प्रदान करने का काम करता रहा है।

नई प्रणाली टीवी अंपायर को पहले की तुलना में अधिक फोटो के विश्लेषण का मौका प्रदान करेगी और हॉक आई ऑपरेटरों के साथ उनकी बातचीत का सीधा प्रसारण भी करेगी ताकि दर्शकों को स्पष्ट रूप से फैसले के पीछे की प्रक्रिया समझ आ जाए।

निर्णायक फैसले के लिए होगा मददगार
इस प्रणाली से अंपायर को विभिन्न कोण से अधिक और स्पष्ट फोटो देखने में मदद मिलेगी जिससे वे बाउंड्री की रस्सी के पास कैच, पीछे पकड़े गये कैच, पगबाधा, स्टंपिंग पर सटीक फैसला कर पायेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में यहां चुनिंदा अंपायरों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

इससे भारतीय और विदेशी अंपायरों सहित लगभग 15 अंपायर इस आईपीएल में स्मार्ट रीप्ले प्रणाली का इस्तेमाल करेंगे। ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसी तरह की रेफरल प्रणाली का प्रयोग किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.