IPL 2026 के लिए 8 टीमों के कप्तान कनफर्म, 2 फ्रेंचाइजी के लीडर साफ नहीं, देखें लिस्ट
Updated on
22-11-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। बता दें कि 2026 का मिनी ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। ऑक्शन में कोलकाता के पास सबसे बड़ा पर्स होगा। ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने कई प्लेयर्स रिलीज किए हैं। हालांकि, ऑक्शन से पहले आईपीएल 2026 के लिए 10 में से 8 फ्रेंचाइजियों के कप्तान कनफर्म हो गए हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।
चेन्नई सुपर किंग्स (रुतुराज गायकवाड़)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। संजू सैमसन के आने के बाद भी गायकवाड़ ही टीम के कप्तान रहेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (रजत पाटीदार)
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार होंगे। पाटीदार को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में आरसीबी को आईपीएल 2025 का खिताब जिताया था।
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या करने वाले हैं। पंड्या आईपीएल 2024 में वापस मुंबई इंडियंस आए थे। उन्होंने आने के बाद रोहित से कप्तानी टेक ओवर की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद (पैट कमिंस)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी पैट कमिंस ही करने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
पंजाब किंग्स (श्रेयस अय्यर)
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स (ऋषभ पंत)
इंडियन प्रीमियप लीग 2026 में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंत आईपीएल 2025 में भी फ्रेंचाइजी के कप्तान थे।
गुजरात टाइटंस (शुभमन गिल)
गुजरात टाइटंस की कप्तानी आईपीएल 2026 में शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या के जाने के बाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी गिल ही कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (अक्षर पटेल)
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल करेंगे। पटेल को आईपीएल 2025 में ही टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। वह फ्रेंचाइजी के साथ 2019 से जुड़े हुए हैं और सीनियर प्लेयर हैं।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 में आरआर का कोई नया कप्तान बनने वाला है, जिसकी जानकारी अब तक फ्रेंचाइजी ने नहीं दी है।
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे ने की थी। आईपीएल 2026 के लिए भी केकेआर ने रहाणे को रिटेन किया है। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने पुष्टि नहीं की है कि रहाणे ही अगले सीजन के लिए कप्तान होंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…