IPL 2026: आरसीबी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले ही खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही गूंजेगी फैंस की गरज
Updated on
08-12-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। पंजाब किंग्स को टीम ने खिताबी मुकाबले में मात दी थी। इस जीत का जश्न बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया गया। इस दौरान भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई। इसके बाद स्टेडियम पर सवाल खड़े होने लगे। महिला विश्व कप 2025 के मैच बेंगलुरु में होने थे लेकिन उन्हें भी शिफ्ट कर दिया गया था। आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के मैचों को भी शिफ्ट करने की बात हो रही है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने साफ किया है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल मैचों को कहीं और नहीं ले जाया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि यह बेंगलुरु और कर्नाटक के सम्मान की बात है और वे सुनिश्चित करेंगे कि आईपीए मैच यहीं हों। उन्होंने एक्स पर लिखा- चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीए मैच कहीं और शिफ्ट नहीं होने देंगे। यह बेंगलुरु और कर्नाटक की शान का सवाल है। हम यह पक्का करेंगे कि आईपीएल मैच यहीं हों। मैं क्रिकेट फैन हूं। हम यह पक्का करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और स्टेडियम की इज्जत बनी रहे। हम एक नए क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण करेंगे जो एक विकल्प के तौर पर काम करेगा।
कई इवेंट की मेजबानी छीन चुकी
2025 महिला वनडे विश्व कप के पांच मैच यहां होने थे, लेकिन 4 जून की भगदड़ के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन पुलिस से आवश्यक मंजूरी हासिल नहीं कर सका। इससे पहले अगस्त में महाराजा टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी से भी इस स्टेडियम को हटा दिया गया था। इसके अलावा, 2026 में होने वाले महिला प्रीमियर लीग के मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे। लीग के मुकाबले नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी और वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…