Select Date:

IPL की थकान, रोहित-हार्दिक का खराब फॉर्म, टी20 विश्व कप के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया

Updated on 29-05-2024 02:20 PM
​इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खत्म होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। पहले बैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रवाना हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कितनी तैयार है भारतीय क्रिकेट टीम।

हार्दिक और रोहित का खराब फॉर्म बढ़ा रही है चिंता

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पंड्या का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग रोहित और हार्दिक पूरे सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। यही कारण है कि इनकी टीम मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में 417 रन ही बना पाए। ऐसे में यह कहा जा सकता है टीम इंडिया के सामने इन दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

आईपीएल की थकान से कैसे निपटेगें खिलाड़ी

​टीम इंडिया में शामिल लगभग सभी खिलाड़ी दो महीने तक चले आईपीएल के 17वें सीजन में हिस्सा लेकर अमेरिका पहुंचे हैं। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में जमकर मेहनत की है। जैसे ही आईपीएल खत्म हुआ खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो गए। बैक टू बैक क्रिकेट होने के कारण खिलाड़ियों में थकान होना आम है। यही कारण है कि विराट कोहली मुख्य टीम के साथ अमेरिका रवाना नहीं हुए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से भी ब्रेक लेने का फैसला किया है। ऐसे में आईपीएल की थकान टीम इंडिया की तैयारियों पर असर डाल सकता है।

फास्ट बॉलिंग में कौन होगा जसप्रीत बुमराह का साथी

​टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में चुना गया है। सिराज का आईपीएल 2024 में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा। अर्शदीप ने भी सिर्फ औसत खेल ही दिखाया। ऐसे में तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का मुख्य साथी कौन होगा इस पर अभी भी डिबेट जारी है। वहीं हार्दिक पंड्या टीम के लिए चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखेंगे।

क्या कुलदीप और चहल के साथ तीसरे स्पिनर पर बहस

​भारतीय टी20 टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रही है। वहीं टीम में रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है। जडेजा और और अक्षर दोनों कने आईपीएल में बराबरी का खेल दिखाया है। ऐसे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप और चहल के बाद तीसरा स्पिनर कौन होगा इस पर भी बहस जारी है।

रोहित के साथ विराट या फिर यशस्वी, कौन करेगा ओपनिंग?

टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेंगे यह भी एक मुद्दा बना हुआ है। ओपनर के तौर पर यशस्वी को टीम में चुना गया है। वहीं विराट कोहली के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। विराट ने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट को सबसे अधिक सफलता तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए मिली है। ऐसे में अगर यशस्वी ओपनिंग में नहीं चले तो फिर विराट के बैटिंग पोजीशन के साथ छेड़छाड़ करनी पड़ सकती है जो कि टीम को नुकसान भी कर सकता है। क्योंकि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों में काफी फर्क होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.