Select Date:

शानदार शनिवार को आईपीएल में लगेला दोगुना तड़का,सीजन का खेला जाएगा पहला डबल हेडर

Updated on 01-04-2023 07:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को धूमधाम के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। सीजन ओपनर गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला हार्दिक की फौज ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच काफी रोचक हुआ और आखिरी ओवर तक गया। वहीं अब आज यानी 1 अप्रैल को आईपीएल के दूसरे दिन डबल हेडर का तड़का लगने वाला है। मतलब कि शनिवार को आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं 1 अप्रैल को खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों पर।
मोहाली में होगी पंजाब और कोलकाता में भिड़ंत
मोहाली के मैदान में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की राइवलरी काफी पुरानी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल के इतिहास में कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें केकेआर ने 20 तो पंजाब ने सिर्फ 10 ही मुकाबले जीते हैं। आंकड़ों की माने तो नाइट राइडर्स का पंजाब पर पूरी तरह से दबदबा रहा है। लेकिन इस साल दोनों टीमों को नया कप्तान मिला है। जहां कोलकाता के लिए श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नितीश राणा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं पंजाब के लिए शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में दो नए कप्तानों को पहली बार अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को लीड करते हुए देखना दिलचस्प होने वाला है।
शाम को लखनऊ में होगा भौकाल
पंजाब और कोलकाता के बाद शनिवार को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़यों से सजी हुई हैं। हालांकि आईपीएल में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में लखनऊ की जीत रही है। लेकिन दिल्ली इस नए सीजन के साथ इन आकड़ों को भी बदलना चाहेगी। अब यह देखना काफी मजेदार होगा कि तीसरे मुकाबले में लखनऊ की नवाबी कायम रहेगी या दिल्ली के शेर रोर मचाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.