IPL के करोड़ों रुपये को मारी लात, बेन स्टोक्स ने बताया, मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं लिया हिस्सा
Updated on
28-11-2024 02:44 PM
क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में हिस्सा न लेकर करोड़ों रुपये ठुकरा दिए। अब नए नियमों के मुताबिक वह अगले दो साल में होने वाले किसी भी मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बड़े कदम के बाद धाकड़ ऑलराउंडर ने कहा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खींचने और एशेज जैसे अहम इवेंट पर फोकस करने के लिए ये फैसला लिया। क्या कहता है IPL नियम? बेन स्टोक्स भविष्य में आईपीएल की मिनी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इस लीग के नए नियमों के अनुसार जिस खिलाड़ी ने खुद का मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं किया हो वह खिलाड़ी मिनी नीलामी में भी भाग नहीं ले सकता है। हाल में सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में इंग्लैंड के कुल 52 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।
करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं स्टोक्स बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बीबीसी से कहा, 'यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। यह इस पर विचार करने का समय है कि मैंने क्या हासिल किया और मुझे ऐसा क्या करना चाहिए ताकि मैं अपने करियर को यथासंभव लंबे समय तक लंबा खींच सकूं। अभी बहुत क्रिकेट बची है। मैं जब तक संभव हो इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता हूं।'
बेन स्टोक्स का IPL रिकॉर्ड 33 साल के बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में बेन स्टोक्स के नाम 43 मैच में दो शतक, दो अर्धशतक के साथ 920 रन दर्ज हैं। 107 रन टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में उन्हें 28 विकेट मिले हैं। 2018 में 15/3 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…