Select Date:

HDFC बैंक की नॉन-बैंकिंग आर्म HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO

Updated on 17-01-2024 02:08 PM

HDFC बैंक की नॉन-बैंकिंग आर्म, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO की प्रोसेस अगले कुछ महीने शुरू हो सकती है। बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने इस बात की जानकारी दी है। श्रीनिवासन ने बताया कि IPO की लिस्टिंग सितंबर 2025 तक हो सकती है। इसलिए हम समय रहते इसकी सभी जरूरी प्रोसेस को पूरा कर लेना चाहते हैं।

HDFC बैंक की HDB में 94.7% हिस्सेदारी
उन्होंने कहा कि मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के साथ जरूरी पेपर वर्क और अप्रूवल की प्रोसेस भी की जाएगी। 31 दिसंबर 2023 के डेटा के मुताबिक HDB फाइनेंशियल सर्विसेज में HDFC बैंक की 94.7% हिस्सेदारी है।

Q3FY24 में कंपनी का प्रॉफिट ₹640 करोड़
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में HDB का प्रॉफिट ₹640 करोड़ रहा। एक साल पहले यानी Q3FY23 में यह ₹500 करोड़ था। HDB की टोटल लोनबुक साइज पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के मुकाबले ₹65,100 करोड़ से बढ़कर ₹84,000 करोड़ हो गया है।

जुलाई 2022 में, HDFC बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशिधर जगदीशन ने कहा था कि HDFC सिक्योरिटीज और HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए IPO का प्लान उनके मर्जर प्रोसेस पर डिपेंड करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.