आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले देखें प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स
Updated on
11-12-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज एक और कंपनी (Presstonic Engineering IPO) का आईपीओ खुल रहा है। इस साल शेयर बाजार में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि कुछ आईपीओ ऐसे भी रहे जिनमें निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। आज यानी 11 दिसंबर 2023 को प्रेसटॉनिक इंजीनियरिंग का आईपीओ (Presstonic Engineering IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ में 13 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 23.30 करोड़ रुपये जुटना चाहती है। इस इश्यू के लिए कंपनी ने 72 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस आईपीओ के जरिए 32.37 लाख फ्रेश इक्विटी शेर जारी किए जाएंगे। हालांकि आप बाजार में किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इतने रुपयों का करना होगा निवेश
प्रेसटॉनिक आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशक कम से कम 1600 स्टॉक्स के और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। ऐसे में निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 1,15,200 रुपयों का निवेश करना होगा। कंपनी इस आईपीओ से आने वाले रुपयों का यूज मशीनरी और इक्विपमेंट खरीद के लिए करेगी। कर्ज भुगतान और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस दिन होगी लिस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफल निवेशकों को स्टॉक्स का अलॉटमेंट 14 दिसंबर को किया जा सकता है। वहीं असफल निवेशकों को 15 दिसंबर से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा। निवेशकों के अकाउंट में शेयर इसी दिन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 18 दिसंबर को हो सकती है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…